12.9 C
Jalandhar
Friday, February 6, 2026
spot_img

मंत्री चेतन सिंह:विकास कार्यों की समीक्षा में अफसरों को तेजी के निर्देश

विकास कार्यों की समीक्षा करते कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह। - Dainik Bhaskar
विकास कार्यों की समीक्षा करते कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह।

पंजाब के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने समाना विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाने और नए विकास कार्यों को शुरू करने के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

इसी कड़ी में गांवों और शहरों में जहां आम आदमी क्लीनिक खोले गए हैं, वहीं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रतिष्ठित स्कूल भी शुरू किए गए हैं। इस मौके पर जौड़ामाजरा ने क्षेत्र वासियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार प्राथमिकता के आधार पर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रही है। इस मौके पर जिला योजना समिति अध्यक्ष जस्सी सोहिया वाला, डीडीपीओ अमनदीप कौर, ओएसडी गुलजार सिंह, बलकार सिंह गजुमाजरा, पीए गुरदेव सिंह तिवाना, सुरजीत सिंह फौजी, सोनू थिंद मौजूद थे।

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles