22.2 C
Jalandhar
Saturday, February 7, 2026
spot_img

पंजाब में मंत्री के ‘PA’ का AAP नेत्री को ऑफर:चेयरमैन बनाएंगे, टिकट भी दिलाएंगे; बस हमसे बातें करते रहा करो, थाने पहुंची शिकायत

खुद को पंजाब के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर लालजीत भुल्लर का PA बता एक व्यक्ति ने जालंधर में आम आदमी पार्टी की एक महिला नेत्री को चेयरमैनी और टिकट का ऑफर दिया। इसके साथ ही कहा कि बस उससे बात करती रहा करे। आप की महिला नेता ने इसकी थाने में शिकायत कर दी है। शिकायत की जांच के बाद किस व्यक्ति ने फोन किया था, महिला नेता को इसका भी पता चल गया है।

लेकिन सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी की महिला नेता ने इस व्यक्ति का नाम सार्वजनिक करने से पहले अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट डाली है और लोगों से सलाह मांगी की है अब उसे आगे क्या करना चाहिए। हालांकि उनके सोशल मीडिया हैंडल पर अधिकतर कमेंट यही चल रहे हैं कि ऐसे व्यक्ति को एक्सपोज किया जाना चाहिए।

महिला की थाने में दी गई शिकायत की कॉपी…

शिकायत में महिला नेता ने क्या लिखा…

महिला नेता हरमिंदर कौर ने थाना डिवीजन 2 के SHO को शिकायत देते हुए धमकियां देने व मंत्री का PA बन झांसे में फंसाने वाले के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। हरमिंदर ने शिकायत में लिखा- मेरे घर पर मेरे दो बच्चे और एक बुजुर्ग माता रहती है। मैं पिछले 18 महीनों से आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ी हुई हूं। इससे पहले मैंने कभी किसी राजनीतिक पार्टी को सपोर्ट नहीं किया। मुझे धमकियां आ रही रही हैं। मेरी नीचे लिखी बातों पर ध्यान दिया जाए।

मेरी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है और न ही मेरा किसी के साथ कोई बैर विरोध है। मेरे हल्का इंचार्ज दिनेश ढल्ल बहुत अच्छे हैं और उनके साथ मेरा परिवार जैसा माहौल है। 26 अप्रैल 2023 को लोकसभा उपचुनाव के दौरान उन्होंने अपने घर के पास गली में मीटिंग रखी थी। लेकिन इसकी परमिशन चुनाव आयोग से उनके पास नहीं थी। इसलिए इसे प्रदीप सिंह के घर पर आर्य नगर में शिफ्ट कर दी गई।

26 अप्रैल को ही मुझे 905*****86 नंबर से फोन आया कि और कहा कि वह मंत्री लालजीत भुल्लर का पीए बोल रहा है। वह मंत्री से बात करके उन्हें नगर निगम चुनाव में टिकट भी दिला देगा और चेरयमैन भी बनवा देगा। बस आप हमारे साथ बात करते रहा करो।

10 मई को 987*****83 नंबर से सुबह तड़के 2 बजकर 38 मिनट और फिर मोबाइल नंबर 771*****94 से सुबह 2 बजकर 45 मिनट पर फोन आया। इन तीनों नंबरों पर 29 सेकेंड, 7 मिनट 16 सेकेंड और 17 मिनट 14 सेकेंड बात हुई।

मेरी विनती है कि इन नंबरों की डिटेल और एड्रेस निकलवाए जाएं। इन लोगों के ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाए। इनके साथ साजिश में जो लोग शामिल हैं उन पर भी बनती कार्रवाई की जाए। मुझे प्रशासन पर पूरा विश्वास है कि मेरी मदद करेगा।

महिला नेता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर मांगी राय

पंजाब CM भगवंत मान के साथ महिला AAP नेता हरमिंदर कौर।
पंजाब CM भगवंत मान के साथ महिला AAP नेता हरमिंदर कौर।

जालंधर नार्थ के AAP नेता के खास ने दिया था ऑफर
थाने में दी शिकायत शिकायत में आप की महिला नेता हरमिंदर कौर ने बाकायदा जिन-जिन नंबरों से काल आई थी और किस समय काल आई कितनी देर बात हुई इसकी सारी डिटेल थाने में दी थी। थाने में पुलिस ने जांच के बाद फोन करने वाले शख्स को ढूंढ निकाला है। बताया जा रहा है कि यह जालंधर नार्थ के AAP नेता का कोई खासम खास है।

महिला नेता ने अपनी शिकायत में संगीन आरोप लगाए हैं कि मंत्री का फर्जी पीए बनकर फोन करने वाले व्यक्ति ने चेयरमैन बनाने और टिकट दिलाने की एवज में एब्यूज करने की कोशिश की। मंत्री के फर्जी पीए ने कहा कि फोन पर बात करते रहा करो।

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles