26.4 C
Jalandhar
Wednesday, July 30, 2025
spot_img

अंडमान-निकोबार पहुंचा मानसून:हिमाचल में बारिश, पंजाब में 39 डिग्री पहुंचा पारा, तूफान के बाद कई इलाकों में 24 घंटे ठप रही बिजली

दक्षिण-पश्चिमी मानसून ने शुक्रवार को अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के नानकोवरी द्वीप पर दस्तक दे दी। यहां मानसूनी हवाओं के साथ बारिश शुरू हो चुकी है। सामान्य रूप से पोर्ट ब्लेयर में मानसून के दस्तक देने की तारीख 21 मई है। नानकोवरी द्वीप पोर्ट ब्लेयर से करीब 425 किमी दक्षिण दिशा में और द्वीप-समूह के आखिरी छोर इंदिरा पॉइंट से 136 किमी उत्तर में दूर है।

हिमाचल में शुक्रवार को कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई। पंजाब में बुधवार देर रात को आए तूफान और बारिश के कारण कई जिलों में बिजली सेवाएं 24 घंटे बाद भी बहाल नहीं हाे पाई है। शुक्रवार को पंजाब में सबसे अधिक पारा लुधियाना में 39.10 रहा। न्यूनतम पारा 19 से 24 डिग्री तक रहा। एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस 23 मई को एक्टिव होने जा रहा है। इससे कई जिलों में फिर से बारिश होने के आसार हैं।

पंजाब में बिजली न होने की 28 हजार शिकायतें पेंडिंग

पंजाब में शुक्रवार शाम साढ़े 4 बजे तक 36 हजार से ज्यादा शिकायतें रजिस्टर्ड हुईं, 49,177 शिकायतों का निपटारा हुआ। इसके बाद भी 28,269 शिकायतें पेंडिंग थी। इनमें 16 हजार वीरवार की पेंडिंग शिकायतें शामिल हैं। पावरकाॅम का दावा है तूफान में जाे बिजली सेवाएं प्रभावित हुईं थी, वे ठीक कर दी गई हैं।

आगे ऐसा रहेगा मौसम : हिमाचल में 21 व 22 मई को भीषण गर्मी पड़ सकती है। एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस 23 को एक्टिव होगा।

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles