9.6 C
Jalandhar
Saturday, February 7, 2026
spot_img

MP News: चंद्रशेखर आजाद ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री को बताया ‘पाखंडी’, बाद में दोनों एक ही फ्लाइट से निकले दिल्ली

Madhya Pradesh News: पंडित धीरेंद्र शास्त्री और चंद्रशेखर आजाद दोनों खजुराहो से दिल्ली के लिए एक ही फ्लाइट से निकले. इससे पहले चंद्रशेखर ने धीरेंद्र शास्त्री पर जमकर निशाना साधा था.

MP News Bageshwar Dham Pandit Dhirendra Shastri Bhim Army Chief Chandrashekhar Azad Ravan left for Delhi in same flight MP News: चंद्रशेखर आजाद ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री को बताया 'पाखंडी', बाद में दोनों एक ही फ्लाइट से निकले दिल्ली

(फोटो-@brajeshabpnews)

Bageshwar Dham: भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद शुक्रवार को मध्य प्रदेश के छतरपुर में पहुंचे. यहां उन्होंने बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर जमकर निशाना साधा. चंद्रशेखर धीरेंद्र शास्त्री को पाखंडी तक बता दिया. साथ ही उन्होंने कहा लोगों से बागेश्वर धाम नहीं जाने की अपील की. इसमें मजे की बात ये रही कि चंद्रशेखर और धीरेंद्र शास्त्री बाद में दोनों एक ही फ्लाइट से दिल्ली के लिए निकले.

एक ही फ्लाइट से गए दिल्ली
गजब का संयोग ये रहा कि कार्यक्रम खत्म होने के बाद चंद्रशेखर जिस फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हुए, पंडित धीरेंद्र शास्त्री भी उसी फ्लाइट से दिल्ली गए. दोनों ने खजुराहो से दिल्ली के लिए फ्लाइट ली.

धीरेंद्र शास्त्री को बताया ‘पाखंडी’
छतरपुर आए भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने कहा, “हमारे यहां आने का मकसद बागेश्वर धाम के पाखंडी के परिवार के अत्याचार को सामने लाना है. धीरेंद्र शास्त्री के भाई ने अहीरवार परिवार पर हमला किया और पुलिस ने उसको आसानी से जमानत दिलवा दी. ये हम समझ रहे है. ये बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. हमारे समाज के लोगों को पहले भी मंदिर में नहीं जाने दिया जाता था, अब ये पाखंडी बाबा धर्म के नाम मंदिर के सपने दिखा रहा है.”

‘अत्याचार नहीं करेंगे बर्दाश्त’
चंद्रशेखर आजाद ने आगे कहा, “हम आने वाले चुनाव में प्रदेश में कुछ जगहों पर अंडरस्टैंडिंग कर चुनाव लड़ेंगे और इतनी सीटें लाएंगे कि सरकार हमारे समर्थन से बने. प्रदेश में कुछ दिनों पहले आदिवासी समाज की लड़की से रेप हुआ उसे मार दिया गया. प्रदेश में बीजेपी की सरकार दलितों के खिलाफ अत्याचार कर रही है ये बर्दाश्त नहीं होगा.”

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles