
संडे बाजार में रविवार को खूब ट्रैफिक जाम रहा है। ट्रैफिक पुलिस ने 3 महीने पहले रैनक बाजार एरिया तक आने वाले ऑटो रिक्शा की एंट्री बंद कर दी थी। इसका मकसद यही है कि रोड खाली रहें व संडे बाजार में आने वाली भीड़ के मद्देनजर ट्रैफिक जाम ना हो। लेकिन चुनावी सीजन में ये व्यवस्था नरम पड़ गई है। जो रिक्शा पहले रोक दिए जाते थे, अब वह गलियों से होकर संडे बाजार में प्रवेश कर रहे हैं।
ये बाजार सिटी की लाइफलाइन है। बड़ी संख्या में लोग यहां पर सस्ते कपड़े से लेकर घरेलू इस्तेमाल की चीजें खरीदने आते हैं। ये रेहड़ी वालों के रोजगार का बड़ा जरिया है। इन दिनों में संडे बाजार में रौनक भी ज्यादा है।
ये बाजार डॉ. बीआर अंबेडकर चौक की तरफ से शुरू हो जाता है और भगवान वाल्मीकि चौक तक रहता है। इसके बाद जेल चौक और प्रभु श्री राम चौक तक इसकी दुकानें लगी होती हैं।
इसी दौरान तमाम पुराने बाजारों में जीटी रोड के वाहन यहां से गुजरते हैं। ऐसे में पार्किंग की एरिया की कमी होने व ऑटो रिक्शा का जमघट रोकने के लिए उनकी एंट्री बैन की गई थी। ये बैन अब कुंद पड़ गया है। वहीं, संडे बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था को सही रखने के लिए नगर निगम ने कोई कदम नहीं उठाया है। ऐसे में हालात जटिल हो गए हैं। रविवार को देखा गया है कि मखदूमपुरा, माडल टाउन, सुराजगंज की तरफ से ऑटो रिक्शा अवैध तरीके से यात्रियों को ढोह रहे थे।
इन स्थानों पर ट्रैफिक जाम का असर अधिक
प्रभु श्रीराम चौक } प्लाजा चौक } जेल चौक।
भगवान वाल्मीकि महाराज चौक } मिलाप चौक।
संडे बाजार में ये दिक्कतें भी हैं
सफाई की हालत खराब सड़कों के किनारे पक्के कब्जे।
सड़क के किनारे कैमरा प्रोजेक्ट के लिए बनाए गए खड्डों के पास पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं।

