
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बठिंडा की चंदसर बस्ती और रामा मंडी में रेड की है। पंजाब पुलिस को साथ लेकर चंदसर बस्ती में जेम्स खोखर नाम के व्यक्ति को राउंड अप किया गया है। जिसके बाद पूछताछ के लिए उसे सिविल लाइन पुलिस थाने ले जाया गया है। हालांकि अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं डाली गई है।
वहीं रामा मंडी में गांव बंगी निहाल सिंह वाला में 2 जगह रेड की गई है। यहां से NIA और पंजाब पुलिस की टीम 2 लोगों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। उन्हें हिरासत में लिया गया है लेकिन अभी तक इसकी औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक इन लोगों के गैंगस्टर्स और खालिस्तानी आतंकियों से जुड़े होने के सुराग मिले हैं। खासकर इन लोगों के टेरर फंडिंग से लिंक खंगाले जा रहे हैं।

