11.4 C
Jalandhar
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गोल्डन टेंपल पहुंची नीता अंबानी:मुंबई इंडियंस के लिए मांगी दुआ कबूल; पंजाब किंग्स को उन्हीं के होम ग्राउंउ में हराया

परिक्रमा करते हुए भी नीता अंबानी बार-बार MI का स्कोर देख रही थी। - Dainik Bhaskar
परिक्रमा करते हुए भी नीता अंबानी बार-बार MI का स्कोर देख रही थी।

IPL 2023 में मुंबाई इंडियंस (MI) की जीत की दुआ करने के लिए देश के सबसे अमीर व्यक्ति रिलायंस ग्रुप के मालिक मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी बुधवार देर रात गोल्डन टेंपल पहुंची। अपनी टीम MI की जर्सी पहन वह गोल्डन टेंपल परिसर में दाखिल हुईं। नीता अंबानी ने उस समय गोल्डन टेंपल में माथा टेका, जब MI की टीम पंजाब किंग्स 11 के साथ मैच खेल रही थी।

गोल्डन टेंपल में पहुंची नीता अंबानी।
गोल्डन टेंपल में पहुंची नीता अंबानी।

MI टीम की जर्सी पहन गोल्डन टेंपल पहुंची नीता अंबानी सीधा ही इन्फॉर्मेशन सेंटर पहुंची। जहां उन्होंने एक पिंक रंग की चुन्नी ली और सिख मर्यादा के अनुसार अपने सिर को ढका। इसके बाद उन्होंने पूरे परिसर की परिक्रमा की। गुरुघर में माथा भी टेका। कड़ाह प्रसाद ग्रहण करने के बाद वह श्री अकाल तख्त साहिब में भी नतमस्तक हुईं।

गोल्डन टेंपल में नतमस्तक होते हुए नीता अंबानी।
गोल्डन टेंपल में नतमस्तक होते हुए नीता अंबानी।

दुआ हुई कबूल
IPL 2023 में MI टीम की स्थिति इतनी मजबूत नहीं है, लेकिन बुधवार देर रात गोल्डन टेंपल पहुंचने के बाद नीता अंबानी की दुआ कबूल हो गई। बीती रात हुए मैच में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स 11 को हरा दिया। वहीं MI की नेट रन रेट में भी सुधार हुआ और प्वाइंट्स 8 से बढ़ कर 10 हो गए। MI की टीम किंग्स 11 की टीम को पछाड़ अब 7वें नंबर पर आ गई है। खास बात यह थी कि पंजाब किंग्स 11 को MI ने उन्हीं के होम ग्राउंड पर शिकस्त दी।

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles