9.6 C
Jalandhar
Saturday, February 7, 2026
spot_img

Pathaan Box office Collection: 21 दिन बाद भी ‘पठान’ कर रही धुआंधार कमाई, 500 करोड़ के इतने करीब पहुंच गई है फिल्म

Pathaan box office collection day 21: बॉक्स ऑफिस पर ‘पठान’ सुनामी बन चुकी है. फिल्म की कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है और पठान’ अब 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने से चंद कदम ही दूर है.

Pathaan box office collection day 21 shah Rukh khan Deepika Padukone John Abraham Pathaan Box office Collection: 21 दिन बाद भी 'पठान' कर रही धुआंधार कमाई, 500 करोड़ के इतने करीब पहुंच गई है फिल्म

‘पठान’ जल्द 500 करोड़ के कल्ब में होगी शामिल ( Image Source : Instagram )

Pathaan Box office Collection Day 21: सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर ‘पठान’ बॉलीवुड की सुपर सक्सेसफुल फिल्म बन चुकी है. चार साल के लंबे ब्रेक के बाद किंग खान की कमबैक फिल्म का का क्रेज अब भी ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. वेलेंटाइन डे के दिन भी फिल्म ने काफी अच्छा कलेक्शन किया है. एक एक्शन फिल्म होने के बावजूद, फिल्म को प्यार के दिन बहुत प्यार मिला और इसी के साथ ‘पठान’ के कलेक्शन में भी इजाफा दर्ज किया गया. चलिए यहां जानते हैं ‘पठान’ ने रिलीज के 21वें दिन कितने करोड़ बटोरे हैं.

पठान’ ने 21वें दिन कितनी कमाई की?
शाहरुख खान स्टार ‘पठान’ ने इतिहास रच दिय है. फिल्म हर दिन बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड कायम कर रही है. कलेक्शन की बात करें तो ‘पठान’ ने रिलीज के पहले दिन ही 55 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी. तब से ‘पठान’ की बॉक्स ऑफिस पर बादशाहत कायम है और फिल्म जमकर कमाई कर रही है. वहीं अब ‘पठान’ के 21वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘पठान’ ने रिलीज के 21वें दिन 5.65 करोड़ रुपयों की कमाई की है. इसी के साथ शाहरुख खान स्टारर फिल्म की कुल कमाई अब 498.90 करोड़ रुपये हो गई है.

500 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है ‘पठान’
बता दें कि सिद्धार्थ आनंद की एक्शन थ्रिलर ‘पठान’ ने दंगल, केजीएफ चैप्टर 2, द कश्मीर फाइल्स और कई अन्य फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही फिल्म अब 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने से चंद ही कदम दूर है. ‘पठान’ की कमाई की रफ्तार देखते हुए अब ये मैजिकल आंकड़ा पार करना फिल्म के लिए जरा भी मुश्किल नहीं है.. वहीं वर्ल्ड वाइड भी फिल्म 1000 करोड़ के क्लब में शामिल होने से बस कुछ ही दूर है.

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles