
केंद्र सरकार के निर्देशों पर चंडीगढ़ प्रशासन के तहत आते रीजनल इम्प्लाॅयमेंट एक्सचेंज का नाम भी मॉडल करियर सेंटर कर दिया गया है। अब इस डिपार्टमेंट के तहत काम को भी बढ़ाया गया है। अभी तक जाॅब तलाशने वाले युवाओं की रजिस्ट्रेशन और आगे चंडीगढ़ में ही प्लेसमेंट मिलने को लेकर डिपार्टमेंट काम कर रहा था।
इसके साथ ही डिपार्टमेंट अब स्कूलों-काॅलेजों के स्टूडेंट्स की काउंसिलिंग से लेकर करियर से संबंधित बेहतर विकल्पों के बारे में जानकारी भी प्रोवाइड करवाएगा। इसके लिए अगले पांच साल का प्लान तैयार किया गया है, जिसमें ईयर वाइज रजिस्ट्रेशन वगैरह के टारगेट तय किए गए हैं।
ये डिपार्टमेंट अब सिर्फ चंडीगढ़ नहीं बल्कि देश में किसी भी वैकेंसी के अंगेस्ट रजिस्ट्रेशन करवाने वालों के लिए प्लेसमेंट का जरिया बनेगा। युवाओं को रोजगार मिल सके, इसके लिए मिनिस्ट्री आॅफ लेबर एंड इंप्लाॅयमेंट के नेशनल करियर सर्विस पोर्टल में ज्यादा से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, प्लेसमेंट को लेकर काम किया जाएगा।
सेंटर अब जाॅब फेयर भी लगाएगा…
स्टूडेंट्स के साथ रेगुलर करियर संबंधी डिस्कशन, क्या बेहतर विकल्प गवर्नमेंट या प्राइवेट सेक्टर में है, उसके लिए किस तरह के कोर्सेज या एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की जरूरत पड़ेगी, इसको लेकर काम किया जाएगा। इसके अलावा काउंसिलिंग भी की जाएगी।
हर फाइनेंशियल ईयर में चंडीगढ़ में जाॅब फेयर लगाए जाएंगे। प्राइवेट कंपनियां पार्टिसिपेट करेंगी और रजिस्ट्रेशन करवाने वाले या दूसरे युवा भी इनमें आकर इंटरव्यू दे सकेंगे। इसके लिए सेंटर के ऑफ़िस में करियर स्टडी सेंटर बनाया जाएगा, जहां पर आने वालों को स्किल बेस्ड कोर्सेज को लेकर गाइडेंस प्रोवाइड करवाई जाएगी।
इंफ्रास्ट्रक्चर पर करना होगा खर्चा
अभी तक इंप्लाॅयमेंट एक्सचेंज में इस तरह से काम नहीं हुआ, जिसके चलते अब इस डिपार्टमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर को भी इंप्रूव करना होगा। इसके लिए चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से जो प्लान तैयार किया है, उसमें करीब 50 लाख रुपए का खर्चा होगा। इसमें कुछ नई भर्ती इस सेंटर के लिए करनी होगी।

इस ऑफ़िस की पिछले दो साल की परफाॅर्मेंस…
2021-22 में कुल 1688 एप्लीकेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाई, 2022-2023 में कुल 1469 ने। वहीं, लाइव रजिस्टर में 2021-2022 में कुल 14234 एप्लीकेशन हैं तो 2022-2023 में 12324
वैकेंसी सेक्शन में…
काम 2021-2022 2022-203
वैकेंसी नोटिफाइड 399 195
कैंडिडेट स्पाॅन्सर्ड 3607 2408
कैंडिडेट प्लेस्ड 06 120
चंडीगढ़ से प्लेसमेंट के इस नेशनल पोर्टल पर हुई रजिस्ट्रेशन
वर्ष 2021-2022 में कुल 1688 ने रजिस्ट्रेशन करवाई, वर्ष 2022-2023 में कुल 1469 की रजिस्ट्रेशन हुई।