25.5 C
Jalandhar
Thursday, July 31, 2025
spot_img

President in Sukhoi: पायलट की ड्रेस में द्रौपदी मुर्मू ने सुखोई जेट से भरी उड़ान, प्रतिभा पाटिल के बाद ऐसा करने वाली दूसरी महिला प्रेसिडेंट

President Murmu In Sukhoi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई विमान में उड़ान भरी.

President Droupadi Murmu takes sortie Sukhoi 30 MKI fighter aircraft tezpur air force station assam President in Sukhoi: पायलट की ड्रेस में द्रौपदी मुर्मू ने सुखोई जेट से भरी उड़ान, प्रतिभा पाटिल के बाद ऐसा करने वाली दूसरी महिला प्रेसिडेंट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुखोई से उड़ान भरी ( Image Source : ANI )

Droupadi Murmu In Sukhoi: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शनिवार को पायलट रूप में नजर आईं. राष्ट्रपति मुर्मू अपनी पारंपरिक पोशाक साड़ी की जगह एयरफोर्स पायलट की पोशाक पहने नजर आईं. यह नजारा था असम के तेज एयरफोर्स स्टेशन का, जहां राष्ट्रपति ने भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमान सुखोई से उड़ान भरी.

उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद राष्ट्रपति मुर्मू के सुखोई विमान ने तेजपुर स्टेशन पर सुरक्षित लैंडिंग की. इसके साथ ही द्रौपदी मुर्मू ऐसा करने वाली भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति बन गई हैं. उनके पहले पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल सुखोई में उड़ान भर चुकी हैं.

 

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles