18.2 C
Jalandhar
Tuesday, March 24, 2026
spot_img

पंजाब भाजपा अध्यक्ष गिनाएंगे उपलब्धियां:केंद्र सरकार के पंजाब पक्षीय फैसलों की देंगे जानकारी; सरकार ने 9 वर्ष किए पूरे

पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar
पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की फाइल फोटो।

केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे करने पर पंजाब भाजपा आज लोगों को भाजपा की उपलब्धियां गिनाएगी। पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा समेत अन्य नेता केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और उससे देश को हुए फायदे की जानकारी देंगे। पंजाब के हित में लिए फैसलों की जानकारी भी दी जाएगी।

पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा आज दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस दौरान बीते 9 वर्ष के दौरान केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा पंजाब के विकास और धार्मिक मुद्दों पर लिए गए फैसलों बारे जानकारी दी जाएगी। इस दौरान पंजाब भाजपा अध्यक्ष पार्टी की आगामी वर्षों की रणनीति बारे भी जानकारी दे सकते हैं।

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री और पंजाब भाजपा के अध्यक्ष समेत अन्य नेता केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे करने के बाद से जनहित की योजनाओं और लोगों को हुए फायदों की जानकारी दे रहे हैं। कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की योजनाओं और देश हित में लिए फैसलों की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की जा रही हैं।

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles