29.5 C
Jalandhar
Wednesday, March 25, 2026
spot_img

पंजाब-हरियाणा-हिमाचल विधानसभा स्पीकर करेंगे संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस:राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन की तैयारियां; हरियाणा निवास पर देंगे जानकारी

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां की फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar
पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां की फाइल फोटो।
पंजाब-हरियाणा और हिमाचल प्रदेश 15 से 17 जून तक मुंबई में होने वाले राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन की तैयारी में जुट गए हैं। इस संबंध में तीनों राज्यों की विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां, ज्ञान चंद गुप्ता और कुलदीप सिंह पठानिया समेत राष्ट्रीय लेजिस्लेटर्स कॉन्फ्रेंस कन्वीनर राहुल वी. कराड आज दोपहर 12 बजे हरियाणा निवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। पुणे स्थित MIT स्कूल ऑफ गवर्नमेंट के संस्थापक एवं राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन के संयोजक राहुल वी. कराड तीनों प्रदेशों के विधानसभा अध्यक्षों के साथ बैठक भी करेंगे। गौरतलब है कि राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन में लोकतंत्र में नीति-निर्माण और विधायिका के कार्यों को मजबूत करने बारे चर्चा की जाएगी।

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles