37 C
Jalandhar
Sunday, August 3, 2025
spot_img

लुधियाना में 9वीं की छात्रा से रेप:5 महीने से धमकी देकर बना रहा संबंध; जबरदस्ती ले जाने लगा तो बाइक से कूदी बच्ची

प्रतिकात्मक फोटो। - Dainik Bhaskar
प्रतिकात्मक फोटो।

पंजाब के लुधियाना में एक व्यक्ति ने 9वीं कक्षा की छात्रा से रेप किया। आरोपी किसी को बताने पर उसके भाई को मरवाने की धमकी देता था। मां के पूछने पर उसने पूरी आप बीती बताई। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप करने, पोक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

जगराओं की रहने वाली 9वीं कक्षा की छात्रा ने पुलिस को बताया कि उसकी जसकरण सिंह उर्फ बबलू से पहचान है। वह उसे फोन करता रहता है। वह पिछले 4-5 महीनों से अपने घर ले जाकर उसके साथ रेप कर रहा है। जब उसके घर कोई नहीं होता तो वह मौके का फायदा उठाता। बीते दिनों भी उसके पास जसकरण का फोन आया। वह उसे अपनी बाइक पर बैठाकर ले जाने लगा।

चोट लगने पर मां को बताई पूरी बात
जब उसे महसूस हुआ कि वह अब फिर उसे अपने घर ले जा रहा है तो उसने चलती बाइक से छलांग लगा दी। जिसमें उसकी बाजू पर चोट आई। जब वह घर गई तो उसके परिजनों ने उसे चोट के बारे में पूछा। डर की वजह से उसने अपनी मां को पूरी घटना के बारे में बताया। साथ ही उसने कहा कि जसकरण अक्सर उसे धमकी देता था कि अगर उसने किसी को इसके बारे में बताया तो वह उसके भाई को मरवा देगा।

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles