26.1 C
Jalandhar
Thursday, July 31, 2025
spot_img

AAP मंत्रियों पर दर्ज केस में राहत खत्म:चंडीगढ़ में मामले की सुनवाई आज; कोर्ट ने ट्रायल पर लगाई थी रोक

पंजाब के पूर्व CM के आवास का घेराव करने का प्रयास करते AAP मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर व अन्यों की फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar
पंजाब के पूर्व CM के आवास का घेराव करने का प्रयास करते AAP मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर व अन्यों की फाइल फोटो।

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और मिल्कफेड के चेयरमैन नरिंदर शेरगिल को उनके खिलाफ दर्ज केस में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से मिली राहत आज खत्म हो रही है। हाईकोर्ट ने दोनों के खिलाफ चंडीगढ़ में जनवरी 2020 में दर्ज केस के ट्रायल पर रोक 19 मई तक रोक लगाई थी।

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा आज इस मामले में सुनवाई की जाएगी। मामले में आज चंडीगढ़ पुलिस द्वारा अपना जवाब दायर किया जाना है। पंजाब की पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान को भी इस मामले में हाईकोर्ट से बीती 18 मई को जारी केस के ट्रायल पर रोक लगाए जाने से राहत मिली थी।

CM मान और मंत्री अमन अरोड़ा को मिली राहत
गौरतलब है कि हाईकोर्ट द्वारा पिछली सुनवाई पर चंडीगढ़ पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था। इससे पहले हाईकोर्ट द्वारा इसी मामले में CM भगवंत मान और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को भी राहत मिल चुकी है।

पूर्व CM के आवास का घेराव करने का प्रयास
दरअसल, 10 जनवरी 2020 को पंजाब की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान बिजली दरों में बढ़ोतरी पर AAP के नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था। उस दौरान उन्होंने CM पंजाब के आवास का घेराव करने का प्रयास भी किया था। इस पर उनकी चंडीगढ़ पुलिस से झड़प हुई थी।

इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने AAP के कई नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया था। चंडीगढ़ की अदालत में इस मामले का ट्रायल जारी है। समय-समय पर मामले के आरोपी नेताओं को कोर्ट से राहत मिलती रही है।

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles