28.6 C
Jalandhar
Sunday, May 10, 2026
spot_img

बैशाख में हो रही सावन जैसी बारिश:हरियाणा में लू की जगह कोहरा, कुल्लू में लैंडस्लाइड

दिल्ली-चंडीगढ़ हाइवे पर सुबह 6 से 8 बजे तक काेहरा छाया रहा। - Dainik Bhaskar
दिल्ली-चंडीगढ़ हाइवे पर सुबह 6 से 8 बजे तक काेहरा छाया रहा।

गर्मी से तपने वाले बैशाख में सावन जैसी बारिश हो रही है, जो सर्दी का अहसास करा रही है। वीरवार को हरियाणा के कई जिलों में जनवरी जैसा कोहरा छा गया। विजिबिलिटी 100 मीटर तक रह गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बारिश के कारण नमी ज्यादा होने से कोहरा छाया है।

न्यूनतम तापमान 24 घंटे में 2.1 डिग्री गिरकर सामान्य से 5.4 डिग्री कम हो गया। हिमाचल में कुल्लू-लगवैली सड़क पर बुधवार रात को भूस्खलन के बाद वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। पंजाब में वीरवार काे तरनतारन, अमृतसर, मुक्तसर, जालंधर में देर रात बारिश हुई। मौसम विभाग का कहना है कि 8 से मौसम डाई हो जाएगा, इसके बाद गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles