22.2 C
Jalandhar
Saturday, February 7, 2026
spot_img

जालंधर उपचुनाव के लिए कांग्रेस की स्टार प्रचारक लिस्ट:40 दिग्गज उतारे, हिमाचल-राजस्थान के CM समेत सिद्धू, हरियाणा व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शामिल

हिमाचल और राजस्थान के सीएम भी जालंधर में प्रचार करेंगे। - Dainik Bhaskar
हिमाचल और राजस्थान के सीएम भी जालंधर में प्रचार करेंगे।

जालंधर लोकसभा उपचुनाव सभी दलों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ है। सभी राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है। कांग्रेस ने भी अपनी परंपरागत सीट को हरह सूरत में हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है।

इसी कड़ी में कांग्रेस ने पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, राजिंदर कौर भट्ठल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत 40 स्टार प्रचारकों की फौज जालंधर में लगाई है।

कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट:-

नवजोत सिद्धू 22 से शुरू करेंगे जालंधर में प्रचार
कांग्रेस के स्टार प्रचारक क्रिकेटर कम पॉलीटिशियन नवजोत सिंह सिद्धू वैसे तो पहले से ही जालंधर में प्रचार की कमान संभाले हुए हैं, लेकिन उन्होंने अब विधिवत रूप से प्रचार का अपना शेडयूल भी जारी कर दिया है। नवजोत सिंह सिद्धू 22 अप्रैल से जालंधर में दस्तक देंगे और लगातार अलग-अलग जगहों पर प्रचार करेंगे।

नवजोत सिद्ध का जारी हुआ प्रचार का शेड्यूल।
नवजोत सिद्ध का जारी हुआ प्रचार का शेड्यूल।

इसके बाद सिद्धू अपने अन्य कार्यक्रमों के लिए अमृतसर और पटियाला में रहेंगे। सिद्धू 29 अप्रैल को दोबारा जालंधर में आएंगे। सारा दिन कांग्रेस प्रत्याशी कर्मजीत कौर के लिए प्रचार करेंगे और रात को फिर अमृतसर वापस लौट जाएंगे। सिद्धू फिर 6 मई को जालंधर में आएंगे और अलग-अलग जगह जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles