10.3 C
Jalandhar
Sunday, February 8, 2026
spot_img

Sukesh ChandraShekhar: सुकेश चंद्रशेखर की सेल पर छापे में मिली डेढ़ लाख की चप्पल, 80 हजार की जींस, फिर रोने लगा महाठग

Sukesh ChandraShekhar: जेल में छापेमारी के दौरान सुकेश चंद्रशेखर की सेल से कई लग्जरी आइटम बरामद हुए. इस दौरान महाठग अधिकारियों के सामने रोने लगा.

sukesh chandrashekhar cell in mandoli jail raided by authorities found luxury items Sukesh ChandraShekhar: सुकेश चंद्रशेखर की सेल पर छापे में मिली डेढ़ लाख की चप्पल, 80 हजार की जींस, फिर रोने लगा महाठग

छापे के दौरान सुकेश चंद्रशेखर रोने लगा. ( Image Source : ANI )

Sukesh ChandraShekhar: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की मंडोली जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर की सेल में छापेमारी की गई है. इस दौरान अधिकारियों को उसकी सेल में लग्जरी आइटम मिले हैं. सेल का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें सुकेश रोता नजर आ रहा है.

छापेमारी का एक वीडियो सामने आया है. इसे मंडोली जेल में सुकेश की सेल का बताया जा रहा है. वीडियो में सुकेश की सेल में अधिकारी तलाशी करते नजर आ रहे हैं. बताया गया कि छापे के दौरान सुकेश की सेल से 1.5 लाख रुपये की ब्रांडेड चप्पल मिली है. इसके अलावा 80 हजार रुपये की दो जींस भी मिली है.

ईडी ने किया है हाल ही में गिरफ्तार
सुकेश चंद्रशेखर को 200 करोड़ की ठगी मामले में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था. पहले सुकेश को तिहाड़ जेल में रखा गया था लेकिन बाद में मंडोली जेल में ट्रांसफर कर दिया गया. बीती 16 फरवरी को प्रवर्तन निदेशालय ने एक नए मामले में सुकेश को गिरफ्तार किया. यह गिरफ्तारी रेलिगेयर एंटरप्राइजेज लिमिटेड के पूर्व प्रमोटर मालविंदर सिंह पत्नी अदिति सिंह को धोखा देने के मामले में की गई है. आरोप है कि सुकेश ने अदिति सिंह से 3.5 करोड़ रुपये की ठगी की थी.

एक्ट्रेस के साथ जुड़ा नाम
महाठग सुकेश चंद्रशेखर का नाम कई एक्ट्रेस के साथ भी जुड़ा. ईडी के साथ पूछताछ में उसने बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकली फर्नांडीज के साथ रिश्तों को लेकर खुलासा किया था. हालांकि, जैकलीन ने कहा था कि वह सुकेश के आपराधिक कामों के बारे में नहीं जानती थी. इसके अलावा सुकेश का नाम नोरा फतेही के साथ भी जुड़ा. उसने नोरा को महंगे गिफ्ट दिए जाने के बारे में जानकारी दी थी.

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles