37 C
Jalandhar
Friday, June 13, 2025
spot_img

बर्फ में दबी महिला का शव निकाला…VIDEO:हेमकुंड साहिब से पहले टूटी थी बर्फ की चट्टान, 5 तीर्थयात्रियों को रेस्क्यू किया गया

उत्तराखंड स्टेट डिजास्टर रेस्क्यू फोर्स ने सोमवार सुबह बर्फ में दबा महिला का शव निकाला। - Dainik Bhaskar
उत्तराखंड स्टेट डिजास्टर रेस्क्यू फोर्स ने सोमवार सुबह बर्फ में दबा महिला का शव निकाला।

सिख धर्म के प्रमुख तीर्थ में से एक हेमकुंड साहिब रूट पर रविवार को बर्फ की चट्टान टूट कर गिरी। यह घटना हेमकुंड साहिब से एक किलोमीटर पहले अटलकोटी में हुई। जहां ग्लेशियर का टुकड़ा टूटने के बाद उसमें 6 श्रद्धालु फंस गए थे। ये सभी दर्शन करके लौट रहे थे।

6 में से 5 लोगों को SDRF की टीम ने बचा लिया था। SDRF और ITBP के जवानों ने रात भर एक लापता महिला की तलाश की, लेकिन उसे खोज नहीं सके। SDRF की टीम ने सोमवार सुबह बर्फ में दबा हुआ महिला का शव बरामद किया।

रेस्क्यू ऑपरेशन की तस्वीरें…

एवलांच के बाद लापता श्रद्धालु की तलाश करते ITBP और SDRF के जवान
एवलांच के बाद लापता श्रद्धालु की तलाश करते ITBP और SDRF के जवान
महिला को खोजने के लिए रातभर तलाशी होती रही।
महिला को खोजने के लिए रातभर तलाशी होती रही।
सोमवार सुबह महिला का शव बर्फ की करीब 10 फुट मोटी परत के नीचे मिला।
सोमवार सुबह महिला का शव बर्फ की करीब 10 फुट मोटी परत के नीचे मिला।

अब तक 8 हजार से ज्यादा लोग कर चुके दर्शन
उत्तराखंड के इस तीर्थ में 4 जून तक 8,551 लोग दर्शन कर चुके हैं। यह आंकड़ा उत्तराखंड पर्यटन विभाग ने जारी किया। वहीं चारधाम यात्रा में यह आंकड़ा 20 लाख को पार कर गया है। अभी करीब 20 लाख लोग रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं, जिन्हें यात्रा का इंतजार है।

केदारनाथ के रजिस्ट्रेशन 15 जून तक बंद
उत्तराखंड सरकार के मुताबिक अब तक सबसे ज्यादा 7.13 लाख तीर्थयात्री बाबा केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 15 जून तक केदारनाथ धाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन बंद किए गए हैं।

उत्तराखंड से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

चारधाम तीर्थयात्रियों की संख्या 20 लाख के पार

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के तीर्थयात्रियों की संख्या 20 लाख के आंकड़े को पार कर गई है। इतना ही नहीं 4 जून तक 40 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।पर्यटन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक मौसम साफ होने पर रोजाना 60 हजार से अधिक तीर्थयात्री केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के दर्शन कर रहे हैं।छोटे कपड़े पहनकर मंदिर नहीं जा सकेंगी लड़कियां

उत्तराखंड के तीन मंदिरों में महिलाओं और लड़कियों के लिए ड्रैस कोड लागू किया गया है। हरिद्वार के दक्ष प्रजापित मंदिर, पौड़ी के नीलकंठ महादेव मंदिर और देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर में लड़कियां छोटे कपड़े पहनकर दर्शन के लिए नहीं जा सकेंगी। इन तीनों मंदिरों को मैनेज करने वाले महानिर्वाणी अखाड़े ने यह आदेश जारी किया है।

बद्रीनाथ हो या केदारनाथ धाम, सब जाम

भास्कर ने दिल्ली से बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम की करीब 1300 किमी लंबी यात्रा की। इस दौरान हमने सरकारी इंतजामों की पड़ताल की। यात्रा के दौरान डेढ़ किमी का सफर तय करने में करीब 2 घंटे का समय लग रहा है। वहीं 6 हजार का हेलिकॉप्टर टिकट यात्रा सीजन में 25 हजार में बुक हो रहा है

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles