
मई में जहां गर्मी से अधिकतर दिनों में राहत ही देखने को मिली है। वहीं, जून में भी गर्मी से राहत ही रहने की संभावना है। ऐसे में जून में अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है। लुधियाना में जून का पहला हफ्ता जहां बारिश वाला रहेगा।
दूसरे हफ्ते में मौसम खुश्क रहेगा और इस दौरान तापमान 39 डिग्री तक जाएगा। तीसरे हफ्ते में भी बारिश होगी इससे तापमान में गिरावट हो सकती है। चौथे हफ्ते में भी इसी तरह तापमान में गिरावट होगी और बारिश होगी।
इससे जून की गर्माहट से राहत रहेगी और हीट वेव से भी राहत रहेगी। जून के पहले हफ्ते में 34-36 डिग्री तक तापमान जाएगा। जबकि दूसरे हफ्ते में 39-40 डिग्री तक जाने की संभावना है। तीसरे हफ्ते में तापमान में गिरावट होगी जोकि चौथे हफ्ते भी इसी तरह से जारी रहेगा।
लुधियाना में दिन का नॉर्मल तापमान 38 डिग्री तक रहता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रहता है। जून में लुधियाना में बारिश 87 एमएम की रहती है। इस बार बारिश नॉर्मल से ज्यादा होने की संभावना है।
जून में आमतौर पर 5 दिन होती है बारिश, इस बार 2 दिन ज्यादा होगी
जून में आमतौर पर 5 दिन बारिश होती है। इस बार 2 दिन ज्यादा बारिश होने की संभावना है। रिकॉर्ड के मुताबिक पिछले दस सालों के दौरान जून में 46.4 डिग्री तक भी दिन का पारा जाता रहा है। ऐसे में अगर इस बार राहत रहेगी तो लोगों को लू से भी बचाव ही देखने को मिलेगा।
वहीं, रात का पारा भी 18 डिग्री तक भी रिकॉर्ड किया जा चुका है। लेकिन अब तक रात का पारा ज्यादा कम नहीं होने की स्थिति ही बनती दिख रही है। वहीं, पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी के क्लाइमेट चेंज और एग्रीकल्चरल मेट्रोलॉजी विभाग की हेड डॉ.पवनीत कौर किंगरा ने बताया कि इस महीने में बिजाई की शुरुआत होगी। बारिश मई में हुई है ऐसे में सिंचाई इत्यादि के लिए भी सभी सामान्य ही चलेगा। आने वाले दिनों में अगर मौसम में कोई बड़ा बदलाव होता है तो उस मुताबिक एडवाइजरी जारी की जाएगी।
इस महीने का तापमान…
तारीख अधिकतम न्यूनतम तापमान 02 जून 39.8 24.6 07 जून 39.2 25.4 12 जून 38.3 25.6 17 जून 36.8 25.6 22 जून 36.5 26.1 27 जून 35.9 26.2 30 जून 35.9 26.6

