36.9 C
Jalandhar
Saturday, July 12, 2025
spot_img

150 अवैध निर्माण गिराने वाले ATP का तबादला:जालंधर में रसूखदारों पर कार्रवाई की गिरी गाज, O&M ब्रांच में दी नई तैनाती

नगर निगम जालंधर - Dainik Bhaskar
नगर निगम जालंधर

पंजाब के जालंधर में पिछले 10 महीनों के दौरान रसूखदारों की 150 से ज्यादा अवैध इमारतों और कॉलोनियों पर मशीन चलाने वाले ATP सुखदेव वशिष्ठ का नगर निगम अधिकारियों ने तबादला कर दिया है। उन्हें बिल्डिंग ब्रांच से तब्दील कर O&M ब्रांच में लगा दिया गया है। ATP सुखदेव वशिष्ट पर रसूखदारों पर कार्रवाई की गाज गिरी है।

नगर निगम में जारी तबादला आदेश
नगर निगम में जारी तबादला आदेश

भ्रष्टाचार के लिए बदनाम नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच को दोबारा फिर से मुख्यधारा में लाने वाले ATP पहले भी जब-जब शहर में राजनीतिक पहुंच रखने वाले रसूखदारों के अवैध भवनों को गिराया तब भी उन्हें तबादले की धमकियां तो खूब मिली थी। लेकिन नेता चाह कर भी कुछ नहीं कर पाए थे। अब चुपचाप उन्हें तबादला आदेश थमा दिया गया है।

शहर में अवैध निर्माण को गिरा रहे ATP की फाइल फोटो
शहर में अवैध निर्माण को गिरा रहे ATP की फाइल फोटो

अभी पिछले दिनों ही सुखदेव को डिमोलिशन टीम का चार्ज दिया था
बिल्डिंग ब्रांच में तैनात ATP सुखदेव को उनकी लगातार अवैध निर्माण की कार्रवाईयों को देखते हुए निगम कमिश्नर ने एक अवैध निर्माण गिराने वाली टीम का गठन किया था। इसका चार्ज भी सुखदेव को दिया था। इस टीम को निगम की हद में जहां कहीं भी जाकर अवैध निर्माण पर कार्रवाई के लिए शक्तियां दी गई थीं। सुखदेव ने करोड़ों रुपए की सीलयू फीस की चोरी करने वालों पर कार्रवाई की थी।

मौजूदा और पूर्व विधायकों के खास लोगों पर की थी कार्रवाई
हेड ड्राफ्ट्समैन सुखदेव जिन्हें ATP का अतिरिक्त चार्ज दिया गया वह 10 महीने इस पोस्ट पर रहे। इस दौरान उन्होंने सत्ताधारी दल के मौजूदा विधायकों के साथ-साथ कांग्रेस और भाजपा के पूर्व विधायकों मंत्रियों के करीबियों को भी नहीं बख्शा। हैनरी के खास काला बतरा की गोपाल नगर में अवैध दुकानें गिरा दी।

जालंधर वेस्ट में विधायक शीतल अंगुराल के खास लोगों की बिल्डिंगें तोड़ी, फगवाड़ा गेट मार्किट में सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा के खास लोगों के अवैध निर्माण पर कार्रवाई की। इसी तरह से कांग्रेस के पूर्व विधायक राजिंदर बेरी के खास लोगों के साथ-साथ भाजपा के पूर्व विधायक के रिश्तेदार की कॉमर्शियल बिल्डिंग पर दो बार डिच चलाई। सुभाना, दीप नगर, दकोहा और रामामंडी में नेताओं की अवैध कॉलोनियों पर मशीन चलाई थी।

शहर और आसपास के इलाकों पर की गई कार्रवाई:-

  • बत्रा की 15 अवैध दुकानों पर मशीन चलाई।
  • नानक ढाबे वाले का साईं दास स्कूल के पीछे 7अवैध दुकानों को, जिन्हें वह बाद में अवैध रेस्टोरेंट बनाना चाहता था।
  • बबरीक चौक जोन ऑफिस के नजदीक अवैध रूप से शुरू हुए 150 मरले में अवैध निर्माण।
  • डेंटिनोवा क्लिनिक कनाल रोड के साथ नए अवैध कॉमर्शियल निर्माण।
  • कनाल रोड पर ही बन चुकी अवैध तीन दुकानें।
  • प्रताप बाग स्कीम में अवैध तीन SCF को सील किया
  • प्रताप बाग में मनीष गिल द्वारा बनाए जा रहे दो मंजिल निर्माण।
  • मनीष जिंदल के मंडी रोड पर अवैध निर्माण को सील।
  • मंडी रोड पर ही अवैध दो मंजिल गोदाम को सील।
  • अवतार नगर में उल्लंघन कर बनाए जा रहे सेखड़ी हॉस्पिटल को सील किया, इसकी शिकायत विधायक शीतल अंगुराल ने भी की थी।
  • मंडी रोड पर रणबीर आनंद के अवैध निर्माण को गिराया।
  • 12 सेंट सोल्जर स्कूल, मंडी रोड की बैक साइड अवैध निर्माण को गिराया।
  • लाडोवाली रोड फाटक के साथ अवैध निर्माण की सीढ़ियों को दो बार तोड़ा
  • धीना में अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई।
  • सुभाना में अवैध कॉलोनी।
  • संसारपुर में अवैध निर्माण की जा रही दुकानों को गिराया।
  • भोला खन्ना की अटारी बाजार में अवैध मार्केट पर कार्रवाई।
  • फगवाड़ा गेट में यश खन्ना और अग्रवाल द्वारा 150 दुकानों के शुरू किए गए निर्माण पर कार्रवाई।
  • यूनिवर्सिटी रोड पर अवैध बेसमेंट के निर्माण को गिराया।
  • अमर पैलेस के साथ अवैध राजा बावा की कॉलोनी में अवैध कॉमर्शियल निर्माण को गिराया
  • इंपीरियल मनोर मैरिज पैलेस चौहक कलां के सामने अवैध कॉलोनी पर कार्रवाईष
  • ओल्ड फगवाड़ा रोड पर अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई।
  • 23 ओल्ड फगवाड़ा रोड पर ही मनु वड़िंग की अवैध कॉलोनी पर मशीन चलाई।
  • लवली इलेक्ट्रिकल फगवाड़ा गेट। यहां खुद सेंट्रल के विधायक कार्रवाई रुकवाने पहुंचे थे।
  • सैदां गेट में अवैध निर्माण को गिराया

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles