31.6 C
Jalandhar
Sunday, August 3, 2025
spot_img

ट्रांसपोर्ट ट्रांसफार्मेशन:चंडीगढ़ में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 254 फीसदी और पंजाब में 46% बढ़ी

इलेक्ट्रिक व्हीकल - Dainik Bhaskar
इलेक्ट्रिक व्हीकल

इलेक्ट्रिक व्हीकल अपनाने में चंडीगढ़ सबसे आगे है। गत वर्ष मई तक 637 इलेक्ट्रिक वाहन बिके थे, इस साल अब तक 2,255 से ज्यादा यूनिट बिक गए हैं। यानि 254% ज्यादा। ऐसे में चंडीगढ़ अन्य राज्यों से कहीं आगे है।

अन्य राज्यों में केरल, छत्तीसगढ़ और एमपी आगे हैं। पंजाब में यह बढ़त 46%, हरियाणा में 35%, राजस्थान में 41% और बिहार में 56% है। मप्र में भी पिछली मई तक 9 हजार ई-व्हीकल्स बिके थे, जो इस साल बढ़कर 20 हजार से अधिक हो गए।

झारखंड में पिछले साल मई तक 3776 इलेक्ट्रिक वाहन बिके थे। इस साल 7057 यूनिट बिक चुके। इन सभी राज्यों में इलेक्ट्रिक फोर व्हीलर्स की बजाय ग्राहकों का रूझान टू-व्हीलर्स की तरफ ज्यादा देखा गया। इसकी प्रमुख वजह है कि सरकारें अभी तक आवश्यक संख्या में चार्जिंग स्टेशन तैयार करने में नाकाम रही हैं।

लोगों का रुझान इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स में ज्यादा है, इसमें डे-टू-डे रनिंग में बचत नजर आती है। सरकारें चार्जिंग इंफ्रा को प्रोत्साहन देंगी तो सेगमेंट में बिक्री बढ़ सकती है –साई गिरिधर, सेक्रेटरी, फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर एसो.

चंडीगढ़ में ईवी बिक्री का आंकड़ा…
चंडीगढ़ 637 2,255 254%
मई 2022 के मुकाबले मई 2023

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles