जलियांवाला बाग के वीरों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु द्वारा ट्ववीट की गई फोटो।
पंजाब के जलियांवाला बाग के बलिदानियों को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने याद किया है। उन्होंने बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति ने इस संबंध में ट्वीट भी किया है। उन्होंने लिखा कि हाल ही में उन्हें जलियांवाला बाग के पवित्र स्थल का दर्शन करने और वीरों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने का अवसर मिला था। उन्होंने लिखा कि सर्वस्व न्योछावर करने वाले उन स्वाधीनता सेनानियों के प्रति भारतवासी सदैव कृतज्ञ रहेंगे।
मान सरकार के अन्य मंत्रियों ने भी जलियांवाला बाग की घटना को याद करते हुए शहीदों को श्रद्धांजली अर्पित की है। पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान ने घटना काे याद करते हुए शहीदों को नमन किया है।
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग द्वारा किया गया ट्वीट।
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भी जलियांवाला बाग में जान कुर्बान करने वाले दिलेर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि मातृभूमि के प्रति समर्पण और देशभक्ति की भावना के साथ स्वयं का त्याग करने वाले निधड़क सूरमे सदैव हमारे दिलों में बसे रहेंगे।