11.9 C
Jalandhar
Tuesday, February 3, 2026
spot_img

लुधियाना में घर में सुरंग मिली:भाइयों ने मिलकर खोदी, मां ने भी दिया साथ; 100 से ज्यादा वारदातें, 4 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के लुधियाना जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह को गिरफ्तार किया है, जो खेतों में लगी मोटरें चोरी करते थे। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला भी है। आरोपियों ने 100 से अधिक वारदातों को अंजाम दिया। पकड़ी गई महिला आरोपियों की मां है। चोरी की गई मोटरों को घर में एक सुरंग बनाकर छिपाया जाता था।

उसी सुरंग में बैठकर उक्त महिला तांबा और एल्युमिनियम अलग करती थी। इसके बाद चोरी का सामान खरीदने वाले एक कबाड़ी को बुलाकर तांबा और एल्युमिनियम बेच दिया जाता था। आरोपियों के घर पर समराला और माछीवाड़ा की पुलिस ने दबिश दी थी। आरोपियों की पहचान सुखविंदर, ज्योतिराम, हरप्रीत कौर और कुलवंत सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस की गिरफ्त में चारों आरोपी।
पुलिस की गिरफ्त में चारों आरोपी।

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की रेड
जानकारी देते हुए DSP वरियाम सिंह ने बताया समराला और माछीवाड़ा में रोजाना किसानों के खेतों से मोटरें चोरी हो रही थी। पुलिस को किसी ने गुप्त सूचना दी कि इस घर में अनैतिक कार्य चल रहा है। छापा मारा तो इस घर में एक सुरंग भी मिली।

महिला आरोपी हरप्रीत कौर इसी सुरंग में बैठकर चोरी किए हुए माल से तांबा और एल्युमिनियम की छंटनी करती थी। आरोपियों ने चोरी का माल बेचने के लिए एक कबाड़ी भी रखा हुआ था। आरोपी कबाड़ी पर भी पहले मामला दर्ज है।

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles