9.4 C
Jalandhar
Saturday, February 7, 2026
spot_img

जालंधर में युवक पर तेजधार हथियारों से हमला:हमलावरों ने हाथ काटा, आंखें नोची; सिर पर भी कई घाव

घायल शिवम भोगल जिसका एक हाथ बाजू से अलग गो हया है - Dainik Bhaskar
घायल शिवम भोगल जिसका एक हाथ बाजू से अलग गो हया है

जालंधर के सूर्या ऐनक्लेव में देर रात जमकर गुंडागर्दी हुई। बाइक पर जा रहे एक युवक को तेजधार हथियार लिए 12 से 15 युवकों ने घेर कर लिया और उस पर हमला कर दिया। तेजधार हथियारों से उसके सिर पर कई घाव करने के बाद उसका हाथ काट काटा। हाथ बाजू से अलग हो गया। हमलावरों ने इतनी क्रूरता दिखाई कि युवक की आंखें तक नोच डाली।

सिविल अस्पताल में बाजू से अलग हुए हाथ लेकर पहुंचे घायल युवक को मरहम पट्टी करने के बाद डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज अमृतसर के लिए रेफर कर दिया है। बाजू से अलग हुए हाथ के बारे में डॉक्टरों के कहना है कि यदि समय पर मेडिकल कॉलेज में पहुंच जाए तो यह सर्जरी कर जुड़ भी सकता है।

बाजू से अलग हुआ हाथ
बाजू से अलग हुआ हाथ

रात को घर से बाइक पर निकला था शिवम
सिविल अस्पताल में पहुंचे सूर्या ऐनक्लेव निवासी शिवम भोगल ने पुलिस को बताया कि वह देर रात करीब 10 बजे घर से बाइक पर निकला था। घर से कुछ दूरी पर ही पहले से बैठे 10-15 युवकों ने उसे घेर लिया। उस पर तेजधार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसके बाद जब वह चिल्लाया तो लोग घरों से निकल कर बाहर आए।

लोगों को आता देख हमलावर मौके से फरार हो गए। हालांकि हमला किसी पुरानी रंजिश में किया गया या फिर मामला कुछ और था इसके बारे में फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है। हमलावरों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles