14.1 C
Jalandhar
Saturday, February 7, 2026
spot_img

पंजाब के रहने वाले जम्मू में शहीद 4 जवान:लांसनायक, हवलदार और 2 सिपाही शामिल; आर्मी ट्रक पर आतंकी हमले में झुलसे

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में गुरूवार को आतंकी हमले में शहीद हुए 5 में से 4 जवान पंजाब के हैं। यह जवान गुरदासपुर, मोगा, लुधियाना और बठिंडा के रहने वाले हैं। जवानों की शहादत का पता चलते ही उनके घरों में मातम पसरा हुआ है। उनकी पार्थिव देह जल्द उनके पैतृक घर पहुंचेंगी। जहां राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।

बता दें कि आतंकियों ने आर्मी ट्रक पर फायरिंग के बाद ग्रेनेड फेंक दिया था। जिससे ट्रक में आग लग गई। इसी में झुलसकर 5 जवान शहीद हो गए।

पंजाब के 4 जवानों में यह शामिल…
पंजाब के 4 शहीद जवानों में जिला गुरदासपुर की तहसील बटाला के गांव तलवंडी भरथ का सिपाही हरकृष्ण सिंह, लुधियाना की तहसील पायल के गांव चनकोइयां कैकन का हवलदार मनदीप सिंह, मोगा के गांव चारिक का लांसनायक कुलवंत सिंह और बठिंडा के गांव बाघा का सिपाही सेवक सिंह शामिल है।

आतंकी हमला भट्टा डूरियन जंगल के पास हुआ। यह जगह पुंछ से 90 किलोमीटर दूर है।
आतंकी हमला भट्टा डूरियन जंगल के पास हुआ। यह जगह पुंछ से 90 किलोमीटर दूर है।

राष्ट्रीय राइफल यूनिट के थे जवान
वहीं पांचवां जवान देबाशीष बसवाल उड़ीसा के जिला पुरी की तहसील सत्याबादी के गांव अलगम सामिल खंडयात से है। सभी जवान राष्ट्रीय राइफल यूनिट से थे। इन्हें इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियान में तैनात किया गया था। गुरुवार को आतंकियों ने घात लगाकर पहले सेना के ट्रक पर गोलियां चलाईं और फिर ग्रेनेड फेंक दिया, जिससे ट्रक में आग लग गई। हमले में जख्मी एक जवान राजौरी के आर्मी अस्पताल में दाखिल है।

भिंबर गली से पुंछ की तरफ जा रहा था ट्रक
नॉर्दर्न कमांड हेडक्वार्टर की ओर से जारी बयान में बताया गया कि जवानों को लेकर ट्रक भिंबर गली से पुंछ की तरफ जा रहा था। बारिश हो रही थी। विजिबिलिटी भी काफी कम थी। आतंकियों ने इसी का फायदा उठाया। हमले में एक जवान गंभीर रूप से घायल भी हुआ है।

आर्मी के ट्रक में लगी आग, जिसमें झुलसकर पंजाब के जवान शहीद हो गए।
आर्मी के ट्रक में लगी आग, जिसमें झुलसकर पंजाब के जवान शहीद हो गए।

जम्मू में शहीद हुए जवानों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें..

मोगा का जवान शहीद: कुलवंत सिंह की डेढ़ साल की बेटी और 3 महीने का बेटा; पिता ने कारगिल जंग में दी थी शहादत

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे सेना के ट्रक पर आतंकियों ने हमला किया। इसके बाद ट्रक में आग लग गई, जिसमें जलकर 5 जवान शहीद हो गए। शहीद जवानों में पंजाब के मोगा जिले के गांव चड़िक निवासी लांस नायक कुलवंत सिंह भी शामिल है (पूरी खबर पढ़ें)

पुंछ में बठिंडा का जवान शहीद: सेवक सिंह मां-बाप का इकलौता बेटा था

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे सेना के ट्रक पर आतंकियों ने हमल किया। इसके बाद ट्रक में आग लग गई, जिसमें जलकर 5 जवान शहीद हो गए। शहीद जवानों में एक पंजाब के बठिंडा जिले के तलवंडी साबो के गांव बाघा निवासी सिपाही सेवक सिंह भी शामिल है (पूरी खबर पढ़ें)

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles