
वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह की गत दिवस मोगा में हुई गिरफ्तारी के बाद प्रदेश में अलर्ट है। इसके चलते अबोहर शहर में भी शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने एसएसपी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान शरारती तत्वों को चेतावनी भी दी गई कि यदि कोई भी सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने में संलिप्त मिलता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
फ्लैग मार्च में थाना नंबर 1 व थाना नंबर 2 प्रभारियों के साथ ही सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। साथ ही कहा कि किसी अफवाह को सोशल मीडिया आदि फ्लेटफॉर्म पर फैलाने से बचें।

नाकेबंदी कर वाहनों को चेक भी किया
चेतावनी दी कि यदि कोई भी व्यक्ति धार्मिक अफवाह फैलाने में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। थाना प्रभारियों ने कहा कि शहर में अमन शांति पूरी तरह से कायम है और किसी भी असामाजिक तत्व को सिर नहीं उठाने दिया जाएगा। इसी उपलक्ष्य में शहर के मुख्य मार्गों पर कड़ी नाकेबंदी कर वाहनों की जांच भी कइ गई।

