
मई में आमतौर पर 42 डिग्री तक अधिकतम तापमान रहता है, लेकिन इस बार मई में फरवरी के अंतिम दिनों में दिन के समय रिकार्ड होने वाले तापमान का एहसास देखने को मिला है। मंगलवार को सुबह के समय बारिश हाेने के बाद दिन भर चली ठंडी हवाओं के कारण अधिकतम तापमान सामान्य के मुकाबले शहर में 13 डिग्री की गिरावट रिकॉर्ड की गई है और पारा दिन में 24.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 10 साल से ज्यादा के रिकॉर्ड के मुताबिक फरवरी में इतनी गिरावट पर अधिकतम तापमान रिकॉर्ड नहीं किया गया है। आईएमडी के अनुसार शहर में अभी तीन दिन मौसम इसी तरह बारिश वाला देखने को मिलेगा।
अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी भी बहुत कम हाेगी। हालांकि न्यूनतम पारा इस समय 19 डिग्री के करीब रिकॉर्ड किया जा रहा है। शहर में कई इलाकों में सुबह के समय हल्की बारिश रिकॉर्ड हुई है।
दो सप्ताह तक भीषण गर्मी से मिलेगी राहत
हालांकि मौसम विभाग चंडीगढ़ के डायरेक्टर डॉ. मनमोहन सिंह ने ये पहले ही बता दिया है कि इस बार मई के दो सप्ताह भीषण गर्मी से राहत वाले रहेंगे। जबकि पिछले सालों की बात करें तो मई की शुरूआत से ही लू के थपेड़ों से बुरा हाल होने लग जाता है। लेकिन इस बार मई के दो सप्ताह बड़ी राहत वाले रहेंगे।


