18.2 C
Jalandhar
Monday, March 23, 2026
spot_img

इंडियन एयरफोर्स हेरिटेज सेंटर:दिन में 75 लोग ही ले पाएंगे सिमुलेटर पर फाइटर उड़ाने का अनुभव, फीस 295 रुपए

चंडीगढ़ के इंडियन एयरफोर्स हेरिटेज सेंटर का उद्घाटन सोमवार को डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह करेंगे। अगले दिन से यह सेंटर लोगों के लिए खुल जाएगा। सिर्फ सेंटर घूमना है तो दिन में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक जा सकेंगे।

सिमुलेटर्स और वर्चुअल रियलिटी सेक्शन का अनुभव करना है तो बुकिंग करानी होगी। इसके लिए प्रशासन ने एक दिन में तीन स्लॉट्स में बुकिंग का इंतजाम किया है। हर स्लॉट में 25 लोग ही जा सकेंगे, यानी एक दिन में 75 लोग।

यह तीन स्लॉट सुबह 10 बजे, 12 बजे और 3 बजे के होंगे। इन सेक्शंस में एक साथ ज्यादा भीड़ न लगे, इसलिए यह इंतजाम किया गया है। इसके लिए 250 रुपए प्लस 45 रुपए जीएसटी मिलाकर कुल 295 रुपए प्रति व्यक्ति फीस होगी।

इसमें किसी भी एज ग्रुप को छूट नहीं दी गई है। अगर सिर्फ सेंटर घूमना है (यानी सिमुलेटर्स का अनुभव नहीं लेना है) तो 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए 50 रुपए की फीस है। इससे कम उम्र के लोगों के लिए एंट्री फ्री है।

हालांकि अगर सिर्फ सेंटर में घूमने के लिए जा रहे हैं यानि यहां सिमुएलेटर्स वगैरह में नहीं जाएंगे तो इसके लिए 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए ही 50 रुपए की फीस लगेगी। 18 साल से कम उम्र के सभी बच्चों के लिए फ्री एंट्री रहेगी।

टूरिज्म डिपार्टमेंट के मोबाइल एप के जरिए बुकिंग… सोमवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह इस सेंटर का उद्घाटन करेंगे। इसी दिन टूरिज्म डिपार्टमेंट के मोबाइल एप के जरिए सेंटर में जाने और सिमुलेटर्स के लिए बुकिंग शुरू हो जाएगी।

हर सोमवार को बंद रहेगा
प्रत्येक सोमवार और सरकारी छुट्‌टी पर यह हेरिटेज सेंटर बंद रहेगा। मंगलवार से रविवार तक सेंटर में घूमने जाने का समय सुबह 10 से शाम 6 बजे तक रहेगा।

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles