10.3 C
Jalandhar
Sunday, February 8, 2026
spot_img

फिरोजपुर में 5 नशा तस्कर गिरफ्तार:140 ग्राम हेरोइन व 525 प्रतिबंधित गोलियां बरामद; 4 थानों की पुलिस ने की कार्रवाई

प्रतीकात्मक फोटो। - Dainik Bhaskar
प्रतीकात्मक फोटो।

पंजाब के फिरोजपुर में पुलिस ने 5 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 140 ग्राम हेरोइन व 525 प्रतिबंधित नशे की गोलियां बरामद की हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहले मामले में फिरोजपुर सिटी पुलिस ने अमृतसरी गेट फिरोजपुर शहर निवासी खुशहाल सिंह को 30 ग्राम हेरोइन, दूसरे मामले में थाना ममदोट पुलिस ने ममदोट कस्बा निवासी सुनील को 10 ग्राम हेरोइन, तीसरे मामले में थाना मक्खू पुलिस ने मक्खू शहर निवासी गुरप्रीत सिंह को 100 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया।

गुरूहरसहाय पुलिस ने नशे की गोलियों के साथ पकड़े 2 आरोपी
वहीं, चौथे मामले में थाना गुरूहरसहाय पुलिस ने गुरूहरसाहय शहर निवासी गौरव को 210 प्रतिबंधित गोली व पांचवें मामले में थाना गुरूहरसहाय पुलिस ने दखली राय उताड़ निवासी महिंदर सिंह को 315 प्रतिबंधित नशे की गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। पांचों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट में केस दर्ज किया गया है।

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles