9.4 C
Jalandhar
Saturday, February 7, 2026
spot_img

जालंधर में AAP की रैली आज:करतारपुर दाना मंडी में पहुंचेंगे CM मान; प्रत्याशी सुशील रिंकू के पक्ष में मांगेंगे वोट

फाइल फोटो - Dainik Bhaskar
फाइल फोटो

जालंधर उपचुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी करतारपुर की दाना मंडी में पहली रैली करने जा रही है। पिछले दिनों कांग्रेस से आप में शामिल हुए और जालंधर से उम्मीदवार सुशील रिंकू के पक्ष में CM भगवंत मान लोगों को संबोधित करेंगे।

रैली की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। लोगों का आना भी शुरू हो गया है। भगवंत मान रैली स्थल पर करीब 3 बजे पहुंचेंगे। इससे पहले वह जालंधर-कपूरथला की सीमा पर हाईवे पर पड़ती हवेली में रखे गए ज्ञान संवाद नामक कार्यक्रम में भाग लेंगे।

जाम से लोगों को होगी परेशानी
रैली के मद्देनजर आज लुधियाना-जालंधर-अमृतसर हाईवे पर सफर करने वाले वालों को करतारपुर तक ट्रैफिक की समस्या से जूझना पड़ सकता है। जालंधर के दकोहा फाटक के पास वैसे ही अंडरपास निर्माण को लेकर जाम की स्थिति रहती है। वहीं रामामंडी चौक पर भी लोगों को जाम से दोचार होना पड़ेगा।

जालंधर उपचुनाव 2024 का सेमीफाइनल
पंजाब के सभी राजनीतिक दलों की निगाहें जालंधर लोकसभा उपचुनाव पर है। सभी दलों के लिए जहां यह उपचुनाव प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ है वहीं पर राजनीतिक दल इस चुनाव को अगले साल 2024 में होने वाले आम लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल भी मान रहे हैं। उम्मीदवारों की घोषणा के बाद लोकसभा उपचुनाव में चुनावी माहौल पूरी तरह से गर्मा गया है।

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles