
पंजाब के फाजिल्का जिले के सदर थाना जलालाबाद पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को पकड़ा है। BSF के साथ मिलकर पिता-पुत्र सहित 3 लोगों को पकड़ा गया। तीनों से रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली व कुछ औजार भी बरामद हुए।
आरोपियों के खिलाफ माइनिंग एक्ट के तहत केस
ASI रणजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 379, 21 माइनिंग एंड मिनरल्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान गांव जोधे भैणी निवासी जीत सिंह पुत्र बंता सिंह, साजन पुत्र जीत सिंह व करणदीप सिंह पुत्र मंगल सिंह के रूप में हुई।
BSF की 52 बटालियन के जवानों ने पकड़ा
पुलिस को दिए बयानों में इंचार्ज घनश्याम सियाग ई. कंपनी 52 बटालियन BSF योधे वाला ने बताया कि उन्होंने एक स्वराज ट्रैक्टर, एक रेत से भरी ट्रॉली, एक कराहा, एक कल्टीवेटर, एक मोटर साइकिल हीरो स्पलेंडर व एक मोबाइल फोन कब्जे में लेकर 3 लोगों को पकड़ा है।

