17.3 C
Jalandhar
Saturday, February 7, 2026
spot_img

6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज:घर में सो रहे दो भाइयों, पिता और दोस्त पर तेजधार हथियारों से किया हमला, 1 की मौत

घायल चरनजीत - Dainik Bhaskar
घायल चरनजीत

गोराया के ढ़डवाल गांव में पुरानी रंजिश के कारण 6 हमलावरों ने घर में घुसकर दो भाई, पिता और दोस्त को तेजधार हथियारों से हमलाकर घायल कर दिया। सभी को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां इलाज के दौरान देर शाम 65 वर्षीय पिता नरिंदर सिंह की मौत हो गई।

घायलों में नरिंदर का छोटा बेटा बलराज सिंह की हालत गंभीर है, जबकि बड़ा बेटा चरनजीत सिंह और उसका दोस्त गुरदीप सिंह निवासी सराल मंडी को भी गंभीर चोटें आई हैं। थाना गोराया की पुलिस चौकी दोसांझ कलां में आरोपी गुरप्रीत सिंह गोपी निवासी भरों बाजार, बलजीत सिंह निवासी मंढ़ाली, फगवाड़ा, नीरज और तीन अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 307, 323, 324 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी फरार हैं पुलिस तलाश कर रही है।

आरोपी गोपी के साथ कुछ समय पहले परिवार के बिगड़ गए थे संबंध, तब से थी रंजिश…

परिजनों ने पुलिस को बताया कि नरिंदर सिंह और उसके दोनों बेटे खाना खाकर सो रहे थे। किन्हीं कारणों से बड़े बेटे का दोस्त गुरदीप उन्हीं के घर रुका हुआ था। सभी एक ही कमरे में थे। रात करीब डेढ़ बजे हमलावर घर में घुसे और तेजधार हथियार से हमलाकर दिया।

हमलावरों ने किसी के हाथ पर तो किसी का पैर पर हमलाकर लहूलुहान कर दिया। हमलावरों ने करीब पांच मिनट तक खूनी तांडव किया और फरार हो गए। परिजनों ने पुलिस को बताया कि गोपी के साथ पहले दोनों भाइयों की मित्रता थी लेकिन करीब डेढ़ माह पहले से दोनों में अनबन चल रही थी।

एक माह पहले दोनों आमने सामने भी हुए थे। मगर उस समय मामला खत्म हो गया था। लोगों का कहना है कि इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने हमला किया। एसएचओ राजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों कि गिरफ्तारी के लिए पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं। जिससे जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles