26.2 C
Jalandhar
Sunday, November 16, 2025
spot_img

लोकसभा उपचुनाव:सीएम आज कराएंगे रिंकू का नामांकन, भगत आप के ही रहेंगे

आप की गुफ्तगू - Dainik Bhaskar

जालंधर लोकसभा उपचुनाव को लेकर रविवार को सभी दलों में तोड़फोड़ का सिलसिला जारी है। वहीं, वेस्ट हलके में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी हवा बरकरार करने की कोशिशें तेज कर दी हैं। यहां से भाजपा के सबसे बड़े नेता मोहिंदर भगत ने दो दिन पहले आप ज्वाइन कर ली थी।

रविवार को भाजपा के अश्वनी शर्मा ने इस हलके में वर्करों को उत्साहित किया है। दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के जालंधर लोकसभा उपचुनाव के कैंडिडेट सुशील रिंकू 17 अप्रैल को नामांकन करेंगे। इस दौरान कचहरी चौक से आम आदमी पार्टी एक रैली निकालेगी।

इसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान हिस्सा लेंगे। सारा दिन तैयारियां चलती रही। जालंधर लोकसभा क्षेत्र के सभी हलकों से लीडरशिप इसमें हिस्सा लेंगे। शिरोमणि अकाली दल के कैंडिडेट सुखविंदर सिंह सुखी अौर भाजपा के कैंडिडेट इंदर इकबाल सिंह अटवाल ने नामांकन 18 अप्रैल को करने की तैयारी की है।

मोहिंदर भगत दो दिन पंजाब से बाहर रहे। ऐसे में भाजपाइयों ने तैयारी कर रखी थी कि उन्हें दोबारा पार्टी ज्वाइनिंग करवाने को संपर्क करेंगे लेकिन मोहिंदर भगत ने साफ कर दिया है कि वह आम आदमी पार्टी में ही काम करेंगे।

मोहिंदर भगत ने आप के ऑफिस में मीडिया से बातचीत में कहा कि वह अरविंद केजरीवाल की जनहितैषी सोच के कायल हैं। उन्होंने भाजपा से आप में आने का कारण नहीं बताया लेकिन इतना कहा कि जो भाजपा के नेताओं ने मेरे पिता को भावुक करके परिवार में फूट डालने की कोशिश की है, वह गलत है। मैं अब आप में ही कार्य करूंगा।

शक्ति प्रदर्शन में पहुंचे अश्वनी, भगत का असर खत्म करने में जुटी भाजपा

वैस्ट हलके में मोहिंदर भगत ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली है। रविवार को भाजपा ने वर्करों में उत्साह भरने के लिए शक्ती प्रदर्शन किया। इस दौरान पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा पहुंचे। उन्होंने कहा – भाजपा एक विचारधारा का नाम है। विचार हमेशा कायम रहते हैं। जालंधर में 9 साल कांग्रेस का सांसद था लेकिन विकास नहीं हुआ। इस दौरान इलाके के 7 नेता अपने-अपने दल छोड़कर भाजपा में शामिल हुए।

नार्थ हलके में भाजपा के प्रताप ने कांग्रेस का दामन थामा

थामा नार्थ हलके में भाजपा के ओबीसी मोर्चा के उप प्रधान रहे प्रताप सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए। पूर्व मंत्री अवतार हैनरी ने उन्हें ज्वाइनिंग करवाई। साथ में कांग्रेस में नशविंदर सिंह,सतपाल सिंह, मनमोहन सिंह, दविंदर सिंह, कुलविंदर सिंह,जसवंत सिंह, सुखविंदर सिंह, निर्मल सिंह,जसपाल सिंह, बलदेव सिंह, लखबीर सिंह,बलबीर सिंह, कर्नेल सिंह,जरनैल सिंह,दिलप्रीत सिंह, करणदीप सिंह पियारा सिंह,प्रीतम सिंह, जसपाल सिंह शामिल हुए हैं।

ये भी आप में शामिल

आम आदमी पार्टी का विस्तार अभियान जारी है। विधायक इंदरजीत कौर ने 3 गांवों के 30 परिवारों को आप ज्वाइन करवाई है।

मुस्लिम समुदाय से पकड़ मजबूत करने में जुटे सुखबीर, रोजा इफ्तार में हुए शामिल

जालंधर लोकसभा उप-चुनाव को लेकर शिअद प्रधान सुखबीर बादल पूरी तरह से सरगर्म नजर आ रहे हैं। रोजाना दर्जनों जनसभाओं से लेकर पार्टी वर्करों के घरों तक पहुंच कर रहे हैं। एक समय सूबे का मुस्लिम समाज अकाली दल के साथ था लेकिन समय-समय पर वह दूर हो गया।

लेकिन अब दोबारा से मुस्लिम समुदाय को सुखबीर बादल अपने साथ जोड़ने के लिए सरगर्म है। एक बार फिर से सुखबीर बादल ने मुस्लिम संगठन पंजाब के साथ मुलाकात करते हुए रोजा इफ्तार समागम में हिस्सा लिया।

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles