17.3 C
Jalandhar
Saturday, February 7, 2026
spot_img

जालंधर में वोटिंग से पहले ‘बूथ कैप्चरिंग’ पर घमासान:पूर्व CM चन्नी बोले- AAP गड़बड़ी की तैयारी में; मंत्री-कैंडिडेट बोले- हार देख बहानेबाजी शुरू

प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान पूर्व CM चरणजीत चन्नी, सांसद मनीष तिवारी और विधायक हरदेव लाडी। - Dainik Bhaskar
प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान पूर्व CM चरणजीत चन्नी, सांसद मनीष तिवारी और विधायक हरदेव लाडी।

जालंधर लोकसभा उपचुनाव में मतदान 10 मई को होना है। इससे पहले ही बूथ कैप्चरिंग पर सियासी घमासान मच गया है। पूर्व कांग्रेसी CM चरणजीत चन्नी ने कहा कि आम आदमी पार्टी बूथ कैप्चरिंग तक जाने की तैयारी में है। हालांकि AAP कैंडिडेट सुशील रिंकू ने पलटवार करते हुए कहा कि हार देख कांग्रेस बहानेबाजी कर रही है। वहीं अकाली दल ने भी AAP पर इसी तरह के आरोप लगाए हैं। AAP सरकार में मंत्री ब्रह्मशंकर जिंपा ने भी कहा कि ऐसा लगता है पूर्व CM चन्नी वोटिंग से पहले ही हार मान गए, इसलिए इस तरह के बयान दे रहे हैं।

चन्नी ने कहा- पुलिस को देख कांग्रेस को शक
पूर्व CM चरणजीत चन्नी ने कहा – जालंधर में पुलिस काफी बढ़ाई गई है। कई पुलिस अफसर आम आदमी पार्टी के वर्कर बने हुए हैं। कांग्रेस पार्टी को शक है कि ये बूथ कैप्चरिंग तक जाएंगे। मेरी वोटरों से अपील है कि डेमोक्रेटिक सिस्टम को मजबूत रखने के लिए AAP को मुंहतोड़ जवाब दें।

जालंधर लोकसभा सीट के प्रमुख उम्मीदवार…

मजीठिया बोले- सरकारी अफसर मीटिंग कर रहे
AAP पर आरोप लगाने में अकाली दल भी पीछे नही। अकाली नेता बिक्रम मजीठिया ने कहा – जालंधर में पंजाब पुलिस के रोड शो हो रहे हैं। आम आदमी तो है ही नहीं। उपचुनाव में ऑफिशियल मशीनरी का मिसयूज हो रहा है। सरकारी अफसर मीटिंग कर रहे हैं। इसकी फोटो भी है।

AAP का जवाब- इन्हें हार दिख गई
आम आदमी पार्टी की तरफ से कैंडिडेट सुशील रिंकू ने पूर्व CM चन्नी को जवाब दिया। रिंकू ने कहा – सरकार के एक साल के कामकाज को देखकर लोग AAP को जिताने के मूड़ में हैं। कांग्रेस को हार दिख गई है, तभी ऐसे बयान दे रहे हैं ताकि हारने पर बूथ कैप्चरिंग जैसे आरोप लगा सकें।

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles