
CM पंजाब भगवंत मान जालंधर लोकसभा उपचुनाव के तुरंत बाद आज संगरूर के दौरे पर निकलेंगे। सबसे पहले वह धूरी में लोक मिलनी प्रोग्राम के तहत लोगों से मुलाकात करेंगे। लोगों की परेशानियों को सुनकर उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
CM भगवंत मान यहां पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर अगली रणनीति पर भी चर्चा करेंगे। पार्टी की मजबूती और आमजन से जुड़े सरोकार के लिए सरकारी स्तर पर किस दिशा में कार्य किए जा रहे हैं या करने चाहिए, इस संबंध में विचार-विमर्श किया जाएगा।
संगरूर लोकसभा उपचुनाव हारी AAP
पंजाब में AAP की मान सरकार बनने के बाद सबसे पहले संगरूर लोकसभा का उपचुनाव हुआ। इसमें AAP को शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के प्रमुख सिमरनजीत सिंह मान से हार मिली थी। जबकि पंजाब के CM भगवंत मान इसी सीट से 2 बार सांसद रह चुके हैं। सिमरनजीत सिंह मान ने AAP प्रत्याशी को 5800 वोट के अंतर से हराया था। गौरतलब है कि पूर्व IPS सिमरनजीत सिंह मान राजनीतिक तौर पर साल 1999 के बाद से ही संगरूर और इसके आसपास सक्रिय रहे हैं।

