34 C
Jalandhar
Wednesday, May 13, 2026
spot_img

ईद मनाने जालंधर पहुंचे CM भगवंत मान:पार्टी प्रत्याशी सुशील रिंकू और विधायकों के साथ रंगला पंजाब की मांगी दुआ

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज ईद के अवसर पर जालंधर के गुलाब देवी रोड स्थित ईदगाह पहुंचे। जहां उन्होंने मुस्लिम भाईचारे के साथ ईद का त्योहार मनाया और उन्हें इस मुबारक दिन की शुभकामनाएं दीं। उनके साथ इस अवसर पर जालंधर लोकसभा उप-चुनाव के प्रत्याशी सुशील रिंकू और विधायक भी थे।

मुस्लिम भाईचारे से गले मिलते सीएम भगवंत मान।
मुस्लिम भाईचारे से गले मिलते सीएम भगवंत मान।

सीएम का ईद पर किया सम्मान
मुख्यमंत्री का गुलाब देवी ईदगाह में आने पर मुस्लिम समुदाय ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उन्होंने इस अवसर पर मुख्यमंत्री को ईद पर अल्लाह का स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने ईद के अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगो को गले लगकर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि खुदा सभी को अपनी बेशुमार रहमतें और खुशियां बख्शीश करे।

मुख्यमंत्री को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित करते हुए।
मुख्यमंत्री को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित करते हुए।

उन्होंने कहा कि ईद के अवसर पर उन्होंने पंजाब के साथ-साथ विश्वभर में शांति की दुआ की है। खुदा से दुआ की है कि वह उन्हें बल बख्शे कि वह लोगों की सेवा कर सकें और पंजाब को फिर से रंगला बना सकें। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय ने मुख्यमंत्री के साथ आए आप प्रत्याशी और विधायकों का भी सम्मान किया।

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles