14.1 C
Jalandhar
Saturday, February 7, 2026
spot_img

CM मान नवनियुक्त कर्मचारियों को देंगे नियुक्ति पत्र:PWD और टेक्निकल एजुकेशन विभाग में भर्ती; SDO-क्लर्क और जूनियर ड्राफ्ट्समैन शामिल

CM पंजाब भगवंत मान की फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar
CM पंजाब भगवंत मान की फाइल फोटो।

पंजाब के युवाओं को रोजगार देने के मामले में AAP की मान सरकार लगातार आगे बढ़ रही है। CM पंजाब भगवंत मान हर बार की तरह आज भी पंजाब के सरकारी विभागों में भर्ती नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र देंगे।

दरअसल, पंजाब के PWD और टेक्निकल एजुकेशन विभाग में विभिन्न पदों पर कर्मचारी भर्ती किए गए हैं। इनमें SDO, क्लर्क और जूनियर ड्राफ्ट्समैन शामिल हैं। CM मान इन सभी नवनियुक्त कर्मियों को आज सुबह 11 बजे चंडीगढ़ स्थित म्यूनिसिपल भवन में नियुक्ति पत्र देंगे।

सरकारी विभागों के कामकाज में तेजी और पारदर्शिता लाने के मकसद से मान सरकार अब तक 26 हजार से अधिक युवाओं को नौकरी दे चुकी है।

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles