Disha Patani:सिद्धार्थ-कियारा की रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड की तमाम एक्ट्रेस ट्रेडिशनल लुक में नजर आई थीं. वहीं दिशा पाटनी अपनी रिवीलिंग आउटफिट की वजह से अब काफी ट्रोल हो रही हैं.

सिद्धार्थ -कियारा के मुंबई रिसेप्शन में रिवीलिंग आउटफिट पहनकर पहुंची थी दिशा पटानी ( Image Source : Instagram )
Disha Patani Troll: रविवार को सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने मुंबई में बॉलीवुड के लिए ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट किया था. सिड-कियारा की पार्टी में बी टाउन की तमाम डीवाज शिमरी साड़ी और ग्लैमरस लहंगों में नजर आई जिनकी नेटिज़न्स काफी तारीफ कर रहे हैं. वहीं एक्ट्रेस दिशा पाटनी रिसेप्शन में काफी रिवीलिंग आउटफिट पहनकर पहुंची थीं जिसके लिए उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है.
सिड-कियारा के रिसेप्शन में दिशा ने पहनी थी रिवीलिंग ड्रेस
पार्टी के लिए दिशा ने हॉल्टर नेक, डीप काउल नेक वाला बैकलेस ब्लाउज़ के साथ रिस्की थाई हाई स्लिट स्कर्ट पेयर की थी. उन्होंने अपने आउटफिट के साथ बोल्डनेस का तड़का लगाया था लेकिन ने उन्हें शादी के रिसेप्शन के लिए इतनी रिवीलिंग ड्रेस पहनने के लिए ट्रोल किया.
दिशा अपने आउटफिट के लिए हो रही ट्रोल
एक यूजर ने लिखा, “यह क्लब वियर है रिसेप्शन वियर नहीं है.” वहीं दूसरे ने कमेंट किया, ” शादी का रिसेप्शन है तो उन्हें ऐसे कपड़े क्यों पहनने चाहिए…” वहीं एक ने दिशा के ड्रेसिंग सेंस को लेकर एक कमेंट में लिखा था, ” पहले डाउट था अब कन्फर्म हो गया इसको ड्रेसिंग सेंस नहीं है ऐसे कपडे़ कौन सी मेन स्ट्रीम हीरोइन बड़े रिसेप्शन में पहनकर आती है.”
दिशा के एलेक्जेंडर एलेक्स से डेटिंग के हैं रूमर्स
फिलहाल दिशा पाटनी फिटनेस ट्रेनर एलेक्जेंडर एलेक्स इलिक के साथ अपने रोमांस की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. अपनी बॉन्डिंग के बारे में बात करते हुए, एलेक्जेंडर ने बीटी से कहा था, “मैं देख रहा हूं कि ये गेस करने का खेल कुछ हफ्तों से कैसे चल रहा है. बात यह है कि हम सच्चाई जानते हैं. मुझे समझ नहीं आता कि लोगों को यह अनुमान लगाने की जरूरत क्यों है कि क्या हो रहा है? वे दूसरे लोगों को शांति से अपना जीवन जीने क्यों नहीं दे सकते? हम इन कहानियों पर हंसते हैं.

