16.1 C
Jalandhar
Thursday, March 19, 2026
spot_img

जालंधर के मैहतपुर में घर में घुसकर फायरिंग:महिला की मौत, बेटा गंभीर घायल; गोलियां मारकार भागा हमलावर

घर में जांच करने पहुंची पुलिस - Dainik Bhaskar
घर में जांच करने पहुंची पुलिस

पंजाब के जालंधर में मंगलवार सुबह करीब 7 बजे कुछ बदमाशों ने घर में घुसकर एक परिवार के सदस्यों पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से एक महिला की मौत हुई है, जबकि एक व्यक्ति घायल है। घायल की पहचान महिला के बेटे दीपक के रूप में हुई है।

मामला मैहतपुर इलाके का है। मैहतपुर के गांव उदोवाल में गोलियां चलाने के बाद बदमाश फरार हो गया। गोलियों की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घर के बाहर इकट्ठा हो गए और जब अंदर गए तो महिला और दीपक नामक व्यक्ति खून से लथपथ पड़े थे। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

हमले में दीपक की हालत गंभीर बनी हुई है। हमलावर कौन थे और उसने हमला क्यों किया, इसके बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।

मीटर रीडर बनकर घर में घुसा हमलावर सुबह उदोवाल गांव में दीपक के घर मीटर रीडर बनकर आया था। उसने घर का गेट खटखटाया तो दीपक की माता बाहर आई। हमलावर ने कहा कि मीटर की बिजली मीटर की रीडिंग लेनी है। इस पर दीपक की माता ने गेट खोल दिया। इसके बाद हमलावर घर के अंदर आने के लिए कहा।

हमलावर ने घर के अंदर घुसते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पहले उसने महिला को गोलियां मारी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जब गोलियां चलने की आवाज सुनकर दीपक आया तो बदमाश ने उस पर भी फायरिंग कर दी। इसमें दीपक ने अपना बचाव तो किया लेकिन फिर भी गोली लग गई। गोलियां मारने से बाद बदमाश तुरंत मौके से फरार हो गया।

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles