9.4 C
Jalandhar
Saturday, February 7, 2026
spot_img

पूर्व CM चन्नी से 20 अप्रैल को होगी पूछताछ:आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस ने बुलाया; पहले LOC भी जारी हो चुका

पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी की फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar
पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी की फाइल फोटो।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी आय से अधिक संपत्ति मामले में 20 अप्रैल को विजिलेंस के सामने पेश होंगे। विजिलेंस ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था। इससे पहले चन्नी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया जा चुका है।

विजिलेंस सूत्रों के अनुसार, चन्नी की संपत्ति बारे एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गई है। चन्नी के पूछताछ में शामिल होने के बाद उनकी मलकियत की संपत्ति और विजिलेंस के पास मौजूद रिकॉर्ड का मिलान किया जाएगा।

​​​अमेरिका जाने का प्रोग्राम रद्द
पिछले महीने जब विजिलेंस ब्यूरो को पता चला था कि चन्नी विदेश जाने की योजना बना रहे हैं, तो 7 मार्च को उनके खिलाफ एक लुकआउट सर्कुलर जारी किया था। इसकी सूचना मिलने के बाद चन्नी ने एक वीडियो जारी किया। जिसमें कहा कि उन्होंने अमेरिका जाने के अपने कार्यक्रम को रद्द कर दिया है।

विजिलेंस ब्यूरो पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी, उनके भाइयों और परिवार के सदस्यों की संपत्ति की जांच कर रहा था। दरअसल, कुछ ठेकेदारों को पूर्व सीएम द्वारा अनुचित लाभ दिए जाने के बारे में विजिलेंस ब्यूरो को इनपुट मिले थे।

2022 विधानसभा चुनावों से पहले भतीजे की ED द्वारा गिरफ्तारी
पिछले साल 2022 विधानसभा चुनावों से पहले चन्नी के भतीजे भूपिंदर सिंह हनी को ED ने 10 करोड़ रुपए के साथ गिरफ्तार किया था। ED इस बात की जांच कर रही थी कि हनी ने खनन ठेकेदारों की मदद करने और अधिकारियों के तबादले और पोस्टिंग के लिए यह रकम हासिल की थी।

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles