22.2 C
Jalandhar
Saturday, February 7, 2026
spot_img

अमृतसर में डिस्क की आड़ में हुक्का बार:देर रात पुलिस ने की रेड, ब्लाइंड टाइगर रेस्टोरेंट का मालिक गिरफ्तार

वीडियो में युवक बोतलों में भरी शराब को हवा में फेंकते हुए। - Dainik Bhaskar
वीडियो में युवक बोतलों में भरी शराब को हवा में फेंकते हुए।

पंजाब के अमृतसर में पुलिस ने देर रात डिस्क की आड़ में चल रहे हुक्का बार में रेड की। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए डिस्क के मालिक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अंदर बैठे ग्राहक शोर सुनने के बाद भागने में कामयाब हुए। पुलिस के हाथ में कुछ आपत्तिजनक वीडियोज भी लगी हैं, जिसमें युवा शराब आदि को उड़ाते दिख रहे हैं।

ACP नॉर्थ वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि पकड़े गए रेस्टोरेंट मालिक का नाम नितीश है और वह बी.के. दत्त गेट का रहने वाला है। जिस रेस्टोरमेंट में रेड की गई, उसका नाम ब्लाइंड टाइगर है। पुलिस को रेस्टोरेंट में चल रहे हुक्का बार की जानकारी पुलिस सूत्रों ने दी थी। जिसके बाद टीम बना कर कार्रवाई की गई।

शराब को जमीन पर उड़ेलते हुए युवक।
शराब को जमीन पर उड़ेलते हुए युवक।

5 हुक्के व 10 फ्लेवर्ड तंबाकू के बॉक्स जब्त
पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिक के खिलाफ थाना रणजीत एवेन्यू में मामला दर्ज कर दिया है। जिस समय रेड की गई, उस समय रेस्टोरेंट में 5 हुक्के जल रहे थे। जिन्हें ठंडा कर पुलिस ने जब्त कर लिया है। सर्च में 10 फ्लेवर्ड तंबाकू के बॉक्स भी जब्त की। वहीं रेस्टोरेंट मालिक के खिलाफ सेक्शन 21 व 24 के अंतर्गत द सिगरेट एंड अदर टोबैको (तंबाकू) प्रोडक्ट एक्ट के अंतर्गत माला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles