
पंजाब के अबोहर शहर में काउंटर इंटेलिजेंस सब यूनिट ने मंगलवार रात को 3 युवकों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। टीम ने गोबिंदगढ टी-पॉइंट पर युवकों को काबू किया, जिनके खिलाफ फाजिल्का के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
ASI जोगिंदर सिंह अपनी टीम के साथ गत रात्रि मलोट रोड पर गोबिंदगढ टी-पॉइंट के निकट गश्त कर रहे थे। इस दौरान बस स्टैंड के निकट एक बाइक पर सवार 3 युवक संदिग्ध रूप से खड़े थे, जो पुलिस टीम को देखकर घबरा गए और भागने का प्रयास किया।
तीनों आरोपी फाजिल्का के रहने वाले
पुलिस ने रोककर नाम पूछा तो उनकी पहचान लविश पुत्र रविन्द्र पाल निवासी कृष्णा नगरी गली नंबर 4, मलोट, जितेन्द्र उर्फ काला पुत्र मल सिंह निवासी गांव कोठा ठगनी फाजिल्का और कुलविंदर उर्फ किन्दू पुत्र किशन सिंह निवासी गांव बहकखास फाजिल्का के रूप में हुई।
इन तीनों युवकों की तलाशी लेने पर उनके पास से 315 बोर के 2 देसी कट्टे और 32 बोर का एक पिस्टल, 2 मैगजीन और 7 जिंदा कारतूस बरामद हुए।

