
केस में चट्ठा आरोपी है तो उसे अरेस्ट कर सकते हैं। रूपिंदर ने लाइव होकर कहा था कि उन्होंने SSP को वॉयस संदेश भी भेजा और बकायदा फोन भी किया था। रूपिंदर के मुताबिक पहले जब भी उसने अपने परिवार से केस के बारे पूछा तो वह यही कहते थे कि पुलिस सुरजनजीत सिंह चट्ठा की तालाश कर रही है।
SSP ने मांगा सबूत
रूपिंदर कौर ने कहा था कि SSP को फोन करके उसने बताया कि तीन से चार मिनट की ड्राइव करके आरोपी को पकड़ सकते हैं। SSP ने आरोपी को पकड़ने की बजाए यह कहा कि हमें सबूत दो। रूपिंदर ने कहा कि सबूत देखना अदालत का काम है। बाकी पुलिस ने यदि सुरजनजीत सिंह को इस मामले में नामजद किया है तो किसी आधार या सबूत को देखकर ही किया है। यदि बिना सबूत नामजद किया है तो यह सिर्फ एक वाहवाही बटोरने वाला काम है।

पिछले साल 14 मार्च को टूर्नामेंट के दौरान किया था मर्डर
अंतरराष्ट्रीय सर्किल स्टाइल कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल उर्फ अंबिया की पिछले साल14 मार्च को नकोदर के गांव मल्लियां में 5 हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात शाम 6 बजे के करीब हुई थी जब संदीप गांव में चल रहे टूर्नामेंट में पहुंचा था। स्टेडियम में सरेआम मैच के बीच हुई अंधाधुंध फायरिंग के कारण अफरा-तफरी मच गई। हमलावर एक सफेद रंग की कार में सवार होकर आए थे। उन्होंने करीब 20 राउंड फायर संदीप पर दागे। उसे मुंह से लेकर सीने तक गोलियां मारी थीं।
फतेह ने किया था शूटरों का प्रबंध
जेल से रिमांड पर लाए गैंगस्टर फतेह ने कबूल किया था कि उसने स्नावर के कहने पर अमित डागर, कौशल चौधरी, जगजीत सिंह, लक्की पटियाल और सुक्खा दुनेके के साथ मिलकर शूटरों का इंतजाम किया।
सुख दुनेके के कहने पर सिमरनजीत उर्फ जुझार ने अमृतसर के प्रीतम एन्क्लेव में रिश्तेदार स्वर्ण सिंह के घर शूटरों को ठिकाना मुहैया कराया। पुलिस ने स्वर्ण के घर से 18 जिंदा कारतूस और 12 बोर राइफल बरामद की थीं। स्वर्ण सिंह को भी मामले में नामजद किया है।
संदीप ने स्नावर ढिल्लों का कहना नहीं माना को करवा दिया मर्डर
कनाडा में बैठे स्नावर ढिल्लों ने नेशनल कबड्डी फेडरेशन ऑफ ओंटारियो का गठन किया था। उसने खिलाड़ियों को अपने इस फेडरेशन में शामिल होने को कहा, लेकिन ज्यादातर बड़े खिलाड़ी ‘मेजर लीग कबड्डी’ से जुड़े थे, इसका प्रबंधन संदीप नंगल देखता था। स्नावर ने अपनी लीग के लिए संदीप को भी आमंत्रित किया, लेकिन संदीप ने मना कर दिया।
पूछताछ में फतेह ने बताया था कि स्नावर ने फेडरेशन में शामिल होने के लिए कुछ खिलाड़ियों पर दबाव भी बनाया, लेकिन कोई तैयार नहीं हुआ। इसके चलते ढिल्लों का फेडरेशन फेल हो गया। फेडरेशन फेल होना स्नावर को बर्दाश्त नहीं हुआ।
उसने इसी रंजिश में जगजीत गांधी और सुखविंदर सुख्का के साथ मिलकर संदीप अंबिया की हत्या की साजिश रची। स्नावर ढिल्लों अमृतसर का रहने वाला है, लेकिन पिछले कुछ सालों से वह ब्रैम्पटन (ओंटारियो) कनाडा में रहता है। वह एक कनाडाई टीवी और रेडियो शो का निर्माता-निर्देशक है। सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा दुनेके उर्फ सुख सिंह, मोगा के गांव दुनेके का रहने वाला है। वह भी पिछले कई सालों से कनाडा में है। जबकि तीसरा जगजीत सिंह उर्फ गांधी लुधियाना के डेहलों का मूल निवासी है। वर्तमान में गांधी मलेशिया में रहता है।
पंजाब के इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया की पत्नी रूपिंदर कौर की अपील के बाद पुलिस ने मर्डर केस में आरोपी सुरजनजीत सिंह चट्ठा को गिरफ्तार कर लिया है। रूपिंदर कौर ने करीब 6 महीने पहले सोशल मीडिया पर लाइव होकर अपील की थी कि चट्ठा जालंधर के करतार पैलेस में है उसे पुलिस तुरंत अरेस्ट करे।
उस वक्त पुलिस उसे अरेस्ट नहीं कर पाई थी, लेकिन बीती रात चट्ठा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चट्ठा को गिरफ्तारी किए जाने की हालांकि अभी तक किसी पुलिस अधिकारी ने पुष्टि नहीं की है, लेकिन उसकी गिरफ्तारी को लेकर की गई पुलिस कार्रवाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें पुलिस उसे गिरफ्तार करके ले जा रही है।
पुलिस पर कार्रवाई न करने का लगाया था आरोप
अंबिया की पत्नी रूपिंदर कौर सोशल मीडिया पर लाइव हुई थी। उन्होंने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया था। रूपिंदर ने कहा था कि उन्होंने SSP को बताया कि संदीप नंगल के मर्डर का आरोपी जालंधर में करतार पैलेस में बैठा है।

