21.6 C
Jalandhar
Wednesday, March 25, 2026
spot_img

Kangana Ranaut को भा गई बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस, एक्टिंग की तारीफ में पढ़ दिए कसीदे

Kangana Ranaut: कंगना रनौत बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम पर पूरी तरह फिदा हो गई हैं. कंगना ने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर यामी की जमकर तारीफ की है और उन्होंने इंस्पायरिंग भी बताया है.

Kangana Ranaut Praised Yami Gautam Called her inspiring Kangana Ranaut को भा गई बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस, एक्टिंग की तारीफ में पढ़ दिए कसीदे

कंगना रनौत ने यामी गौतम की जमकर तारीफ की ( Image Source : Instagram )

Kangana Ranaut Praised Yami Gautam: कंगना रनौत अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस अक्सर अपने ट्वीट और इंस्टा पोस्ट से तहलका मचाए रहती हैं. फिलहाल कंगना बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस पर पूरी तरह फिदा हैं और उनकी तारीफ में कसीदे पढ़ते नहीं थक रही हैं. ये एक्ट्रेस कोई और नहीं यामी गौतम हैं. कंगना रनौत यामी से इतनी इम्प्रेस हैं कि उन्होंने पोस्ट कर एक्ट्रेस की जमकर तारीफ की है.

कंगना ने यामी की तारीफ के बांधे पुल
कंगना रनौत ने यामी गौतम की तारीफों के पुल बांधते हुए उनकी लेटेस्ट रिलीज ‘चोर निकल कर भागा’ की टीम को भी बधाई दी है. कंगना ने शनिवार को इंस्टाग्राम स्टोरीज पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यामी द्वारा शेयर की गई एक पोस्ट को फिर से शेयर किया है. यामी ने अपनी पोस्ट में लिखा था, ” चोर निकल के भागा पूरी दुनिया में रिकॉर्ड तोड़ रही है और ऑल ओवर द ग्लोब बॉउंड्रीज क्रॉस कर रही है! आज ही नेटफ्लिक्स पर #2 फिल्म देखें!”

कंगना ने यामी को बताया इंस्पायरिंग
कंगना ने यामी की इसी पोस्ट को रीशेयर करते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, “यामी गौतम बहुत अच्छा कर रही हैं. लगातार और चुपचाप सबसे सफल फिल्में दे रही है…इतनी इंस्पायरिंग.पूरी टीम को बधाई.”

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी यामी की फिल्म
नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई ‘चोर निकल के भागा’ का निर्देशन अजय सिंह ने किया है. ये फिल्म  24 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. फिल्म में सनी कौशल और शरद केलकर ने भी शानदार एक्टिंग की है.

क्या है ‘चोर निकल के भागा’ की स्टोरी
यह फिल्म एक फ्लाइट अटेंडेंट (यामी) और उसके बॉयफ्रेंड (सनी कौशल) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक बकाया कर्ज को चुकाने के लिए फ्लाइट में हीरे की चोरी करने की प्लानिंग करते हैं. हालांकि कहानी में उस वक्त वड़ा ट्विस्ट आता है जब उन्हें पता चलता है कि जिस फ्लाइट में वे सवार हैं उसे हाईजैक कर लिया गया है.

 

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles