19.7 C
Jalandhar
Friday, March 20, 2026
spot_img

अमृतसर में किडनैप हुई बच्ची का शव मिला:गांव के छप्पड़ में मिली लाश; सौतेली मां ने बहन के साथ मिलकर मारा

मृतक अभिरोज जोत कौर की फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar
मृतक अभिरोज जोत कौर की फाइल फोटो।

पंजाब में अमृतसर के गांव रामपुराफूल में किडनैप हुई बच्ची का शव गांव के ही छप्पड़ से बरामद हुआ है। बच्ची को उसकी सौतेली मां ने ही मारा था। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस अफसरों ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

मृतक बच्ची की पहचान अभिरोज जोत कौर (7) के रूप में हुई है। 15 मई को वह ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थी जिसके बाद वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी काफी जगह तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। बाद में मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने पूरा गांव सील कर दिया और सर्च चलाया।

बच्ची को महिला और व्यक्ति बाइक पर बैठाकर किडनैप कर ले गए थे।
बच्ची को महिला और व्यक्ति बाइक पर बैठाकर किडनैप कर ले गए थे।

गांव में लगे CCTV चेक किया गए तो बच्ची बाइक सवार महिला और व्यक्ति के साथ जाती दिखाई दी। जिसके बाद बच्ची का शव गांव के छप्पड़ से बरामद हुआ। जांच में सौतेली मां का नाम सामने आया। बताया गया है कि पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

अभिरोज जोत के पिता अजीत सिंह ने तलाक के बाद महिला से दूसरी शादी की थी। महिला ने अपनी बहन के साथ मिलकर बच्ची को मारा है। आज पुलिस अधिकारी इस मामले को लेकर प्रेसवार्ता कर सकते हैं।

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles