14.1 C
Jalandhar
Saturday, February 7, 2026
spot_img

Kirron Kher Covid Positive: कोरोना की शिकार हुईं किरण खेर, पोस्ट शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट, संपर्क में आए लोगों से की ये अपील

Kirron Kher: बॉलीवुड एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन किरण खेर कोरोना संक्रमित हो गई हैं. उन्होंने खुद अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ये जानकारी दी है साथ ही संपर्क में आए लोगों से टेस्ट कराने की अपील की है.

Kirron Kher is Covid 19 positive actress shared her health update on twitter Kirron Kher Covid Positive: कोरोना की शिकार हुईं किरण खेर, पोस्ट शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट, संपर्क में आए लोगों से की ये अपील

किरण खेर कोरोना पॉजिटिव पाई गई ( Image Source : Instagram )

Kirron Kher Covid 19: एक्टर टर्न पॉलिटिशियन किरण खेर (Kirron Kher ) कोविड-19 (Covid-19) पॉजिटिव पाई गई हैं. वेटरन एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी. इसके साथ ही उन्होंने अपना हेल्थ अपडेट भी शेयर किया और अपील की, जो भी उनके कॉन्टेक्ट में आए हैं वे अपना कोरोना टेस्ट कराएं

किरण खेर ने ट्वीट कर कोरोना पॉजिटिव होने की दी जानकारी
किरण खेर ने बीते दिन ट्विटर पर खुद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी. उन्होंने पोस्ट में लिखा, “मेरा कोविड -19 टेस्ट पॉजिटिव आया है इसलिए जो कोई भी मेरे कॉन्टेक्ट में आया है प्लीज अपना टेस्ट करवाएं.” वहीं किरण के ये पोस्ट शेयर करते ही उनके फैंस और वेलविशर्स उनके जल्द ठीक होन की दुआ कर रहे हैं.

किरण खेर ने ब्लड कैंसर से भी जीती थी जंग
बता दें कि किरण खेर को 2021 में एक टाइप के ब्लड कैंसर का पता चला था. काफी ट्रीटमेंट के बाद किरण खेर ठीक हुई थीं. इस बारे में  उनके पति और एक्टर अनुपम खेर और बेटे सिकंदर खेर ने अपडेट शेयर किया था कि वे अब स्वस्थ हो गई हैं. कैंसर से जंग जीतने के बाद किरण खेर को रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ में जज के रूप में देखा गया था. बता दें कि अनुपम खेर और किरण खेर 1985 में शादी के बंधन में बंधे थे. अनुपम से पहले किरण की शादी बिजनेसमैन गौतम बेरी से हुई थी.

अनुपम खेर ने किरण के डायग्नोसिस के बारे की थी बात
वहीं पिछले साल एक इंटरव्यू के दौरान  अनुपम खेर ने किरण के डायग्नोसिस के बारे में बात की थी और कहा था कि उनकी रिकवरी सबसे बड़ी जीत थी. उन्होंने ईटाइम्स से कहा था, “मानव आत्मा किसी भी अन्य चीज की तुलना में कहीं ज्यादा मजबूत है. छोड़ देने का ऑप्शन नहीं है. क्योंकि आप जाने जाते हैं, आप लोगों के लिए एक रोल मॉडल बन जाते हैं.”

 

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles