
पंजाब में पांच बार राज करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन से राजनीतिक क्षेत्र के लोग स्तब्ध हैं। राजनीति की नई जेनरेशन से लेकर पुराने नेता प्रकाश सिंह बादल के निधन से शोक में हैं। नए और पुराने नेता पूर्व मुख्यमंत्री के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर जहां दुख जता रहे हैं वहीं उन्हें श्रद्धांजलि भी दे रहे हैं।
राहुल गांधी, कांग्रेस
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के पूर्व अध्यक्ष सरदार प्रकाश सिंह बादल जी के निधन का समाचार दुखद है। वो आजीवन भारत और पंजाब की राजनीति के एक कद्दावर नेता रहे। श्री सुखबीर सिंह बादल समेत उनके सभी शोकाकुल परिजनों और समर्थकों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।

जगत प्रकाश नड्डा, राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। वह भारतीय राजनीति की एक महान हस्ती थे जिनका पंजाब के विकास में योगदान अतुलनीय है। उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।
मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक जताया है। खड़गे ने अपने शोक संदेश में लिखा है कि बेशक हमारी विचारधारा अलग थी लेकिन उन्होंने अपनी सादगी और अपने कैडर के प्रति वफादारी के लिए पंजाब के लोगों के बीच अपार सम्मान अर्जित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में कई कार्यकालों में कार्य किया। खड़गे वे प्रकाश सिंह बादल के निधन पर परिवार से गहरी संवेदना भी व्यक्त की है।
भगवंत मान मुख्यमंत्री पंजाब
पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन का दुखद समाचार मिला… वाहेगुरु दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को दुख सहने की शक्ति दें.. वाहेगुरु…वाहेगुरु।
अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री दिल्ली और आप संयोजक
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल जी के निधन की बेहद दुखद जानकारी मिली। वाहेगुरू जी उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। मेरी संवेदनाएं सुखबीर बादल जी एवं उनके पूरे परिवार के साथ हैं।
कैप्टन अमरिंदर सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री पंजाब
पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन का गहरा दुख है। मेरी बादल साहब को चाहने वालों और परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं। बादल साहब का हर कोई पार्टी लाइन से ऊपर उठकर सम्मान करता था। वाहेगुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल जी का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने परम धाम में स्थान तथा उनके शोकाकुल समर्थकों व परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति!
मायावती, पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश
काफी लम्बा सम्मानित राजनीतिक सफर तय करने वाले शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक एवं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल जी के आज निधन हो जाने की ख़बर अति-दुःखद। उनके परिवार व समस्त अनुयाइयों के प्रति मेरी गहरी संवेदना।

एन चंद्रबाबू नायडू, अध्यक्ष तेलगू देशम पार्टी
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री श्री प्रकाश सिंह बादल जी के निधन के बारे में जानकर अत्यंत दुख हुआ। हमने एक प्रिय कॉमरेड खो दिया है जो हमेशा एनटी रामाराव गारू के दिनों से समर्थन के स्तंभ के रूप में खड़ा रहा। हम उन्हें याद रखेंगे।
ममता बनर्जी, मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल
देश के वरिष्ठतम राजनीतिज्ञ, शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल जी के निधन की खबर दुखद है। उनके निधन से देश ने एक संघर्षशील नेता खो दिया है। ॐ शांति
राज्यसभा सदस्य क्रिकेटर हरभजन सिंह भज्जी
राज्यसभा सदस्य क्रिकेटर हरभजन सिंह भज्जी ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि यह बहुत दुखद है। उन्होंने लिखा कि बहुत ही कम लोग जानते हैं कि बादल बहुत ही हाजिर जवाब और मजाकिया किस्म के हर समय खुश रहने वाले व्यक्ति थे। पंजाब के विकास खासकर किसानी को विकसित करने में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। भज्जी ने बादल परिवार और उनके चाहने वालों से संवेदना जताई है।
स्मृति इरानी केंद्रीय मंत्री
केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया कि व बादल साहब का भारत की राजनीति में कद बहुत ऊंचा था। पंजाब के विकास में बादल साहब ने जो योगदान दिया है उसका कोई मुकाबला नहीं है। उनके चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।
चरणजीत सिंह चन्नी पूर्व मुख्यमंत्री पंजाब
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रकाश सिंह बादल के निधन पर अपनी गहरी संवेदना जताई है। उन्होंने ट्वीट किया कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री श्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। परिवार के साथ गहरी संवेदना भी व्यक्ति की है।
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पंजाब कांग्रेस प्रधान
पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि राजनीति के दिग्गज नेता प्रकाश सिंह बादल के निधन से स्तब्ध हूं। वह अपने आप में एक संस्थान थे और उन्होंने कई पीढ़ियों के राजनेताओं को प्रेरित किया। पंजाब और पंजाबियत के लिए उनका योगदान प्रेरणादायी रहेगा। वाहेगुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और अनुभवी राजनीतिज्ञ श्री प्रकाश सिंह बादल जी के निधन से बहुत दुख हुआ। भारतीय राजनीति ने आज एक संस्थान खो दिया है। बादल साहब को पंजाब के लोगों के कल्याण के लिए और उनके अद्वितीय योगदान के लिए याद किया जाएगा।
एमके स्टालिन, मुख्यमंत्री तमिलनाडु
दिग्गज नेता और पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल के निधन से गहरा दुख हुआ। भारतीय राज व्यवस्था और पंजाब के कल्याण के लिए उनका समृद्ध योगदान हमेशा हमारी यादों में रहेगा।उनके शोक संतप्त परिवार और प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदना।

किरण खेर, सांसद चंडीगढ़
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री पद्म विभूषण श्री प्रकाश सिंह बादल जी के निधन से अत्यंत दु:ख हुआ। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।’ दिवंगत आत्मा को शांति मिले।
मनजिंदर सिंग सिरसा, पूर्व अध्यक्ष, डीएसजीएमसी
सरदार प्रकाश सिंह बादल जी का निधन युग के अंत जैसा है। उन्होंने ही शांतिपूर्ण और प्रगतिशील पंजाब की कहानी लिखी थी। वह लोगों, पंजाबियत और राष्ट्र की प्रतिबद्धता के प्रति मेरी प्रेरणा बने रहेंगे।उनके निधन से मुझ जैसे लाखों लोगों को दुख हुआ है।

