14.1 C
Jalandhar
Saturday, February 7, 2026
spot_img

लुधियाना का हीरो बेकरी चौक आज से बंद:रेलवे अंडर ब्रिज के निर्माण के चलते 1 महीना यातायात रहेगा प्रभावित, डायवर्ट किया रूट

पंजाब के लुधियाना में पक्खोवाल रेल अंडर ब्रिज के निर्माण के चलते हीरो बेकरी चौक आज से करीब 1 महीने के लिए बंद रहेगा। हीरो बेकरी चौक बंद रहने से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। यहां यातायात दोनों तरफ से आने वाले वाहनों के लिए बंद रहेगा।

ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक रास्तों का मैप जारी किया है। ट्रैफिक अधिकारियों ने कहा कि लोगो हीरो बेकरी चौक से पक्खोवाल रोड वाया लैयर वैली और इश्मीत सिंह नगर होते हुए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। ट्रैफिक जाम की वजह से इस रास्ते का इस्तेमाल करने से बचें।

पुलिस द्वारा जारी किया गया रुट।
पुलिस द्वारा जारी किया गया रुट।

साइन बोर्ड और जवान किए तैनात
अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर चरणजीव लांबा ने कहा कि यात्रियों के मार्गदर्शन के लिए साइनबोर्ड और बैरिकेड्स लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि यातायात सुचारु रखने के लिए जवानों को तैनात किया जाएगा।

रोड पर बनाए जा रहे ब्रिज
पक्खोवाल रोड रेलवे क्रॉसिंग पर दो रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) और एक रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) बनाने की परियोजना पिछले चार वर्षों से निर्माणाधीन है। परियोजना के पूरा होने की समय सीमा भी पांच बार बदली गई है। आरओबी-आरयूबी परियोजना दिसंबर में 124 करोड़ रुपए से शुरू हुई थी। अधिकारियों ने परियोजना के लिए नई समय सीमा के रूप में 15 अगस्त निर्धारित किया है।

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles