17.3 C
Jalandhar
Saturday, February 7, 2026
spot_img

जीटीबी नगर में मैनहोल धंसा:21 दिन का डायवर्जन, श्री गुरुतेग बहादुरनगर चाैक से लतीफपुरा तक राेड बंद, रविदास चौक से मिलेगा रास्ता

जीटीबी नगर में मैनहोल को ठीक करने के लिए बंद किए रास्ते। - Dainik Bhaskar
जीटीबी नगर में मैनहोल को ठीक करने के लिए बंद किए रास्ते।

जीटीबी नगर में 21 दिन तक वाहनाें के लिए मैनहाेल की मेंटीनेंस हाेने से ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। निगम साेमवार से मैनहाेल की मेंटीनेंस का काम शुरू करेगा। हालांकि अभी मेन सड़क पर बैरिकेड्स लगा दिए हैं, ताकि हादसे से बचाव हाे सके।

वहीं वाहनाें काे वैकल्पिक मार्ग से हाेकर गुजरना हाेगा। यहां पर प्रथम चरण में मैनहाेल की मेंटीनेंस का काम पूरा हाेगा, फिर क्षतिग्रस्त सड़क का निर्माण हाेगा। जानकारी के अनुसार जीटीबी नगर में रविवार काे मैनहाेल धंस गया है, जिसकी वजह से चाैक पर वाहनाें का आवागमन बाधित होने के कारण ट्रैफिक पुलिस ने बैरिकेट्स लगा दिए हैं।

इसी सड़क से दूरसंचार की केबल भी गुजर रही है। एेसे में प्राथमिक जांच में पता लगा कि सड़क पर ड्रिल से दूर संचार केबल बिछाने के बाद मेंटीनेंस का काम सही प्रकार से नहीं किया है सड़क धंसने का एक कारण यह भी हो सकता है। साेमवार से निगम क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन के मैनहाेल की मेंटीनेंस का काम शुरू हाेगा, जाे तीन हफ्ते काम चलेगा।

ऐसे में श्री गुरुतेग बाहदुर नगर चाैक सड़क पर ट्रैफिक लतीफपुरा तक बंद कर दिया है। अब वाहनाें काे श्री गुरुरविदास चाैक के निकट से रास्ता मिलेगा। इस संबंध में एक्सईएन रामपाल ने कहा कि नगर निगम आज से मैनहाेल की मेंटीनेंस का काम शुरू करेगा, जाे तीन हफ्ते में काम पूरा हाेगा।

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles