
पंजाब के दिग्गज कांग्रेसी नेता नवजोत सिंह सिद्धू अपनी पत्नी से बेहद प्यार करते हैं। उन्होंने ट्वीट करके पत्नी नवजोत कौर के प्रति अपना स्नेह उजागर किया है। नवजोत सिद्धू की पत्नी इन दिनों कैंसर से पीड़ित हैं। सोमवार को उनका ऑपरेशन करवाया हुआ। ऑपरेशन होने के बाद नवजोत सिद्धू ने पत्नी नवजोत कौर के साथ एक तस्वीर ट्वीट की।
सिद्धू ने लिखा कि ‘सभी की शुभकामनाओं और आशीर्वाद से मेरी पत्नी का ऑपरेशन सफल रहा, उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव है और वह ठीक होने की राह पर है, उसका व्यवहार बच्चों जैसा हो गया है, एक अनुशासित उपचार, आहार का पालन करते हुए जल्द पूर्ण स्वस्थ होंगी।
कैंसर की दूसरी स्टेज पर नवजोत कौर
मिली जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर नवजोत कौर सिद्धू ब्रेस्ट कैंसर की दूसरी स्टेज पर थीं। नवजोत कौर को लेफ्ट ब्रेस्ट में स्टेज 2 कार्सिनोमा कैंसर हुआ है। उनका उपचार डॉक्टर भूपेंद्र सिंह सीनियर कंसल्टेंट सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट पूर्व टाटा कैंसर हॉस्पिटल ने किया है।
नवजोत कौर इंडस इंटरनेशनल हॉस्पिटल में दाखिल हैं। डॉक्टर के मुताबिक, डॉ सिद्धू को कीमोथेरेपी की बेहद जरूरत है। डॉक्टर नवजोत कौर सिद्धू का हॉर्मोनल ट्रीटमेंट और रेडियोथेरेपी हर 5 से 6 महीने बाद होगी। डॉ. रुपिंदर के मुताबिक, नवजोत कौर सिद्धू ने काफी हद तक कैंसर को मात दी है।

